{"_id":"5cb77e3cbdec2213e64909f9","slug":"new-reservation-building-work-begion","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए रिजर्वेशन कार्यालय के भवन का निर्माण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए रिजर्वेशन कार्यालय के भवन का निर्माण शुरू
Thu, 18 Apr 2019 12:57 AM IST
देवेंद्र कुमार
jhansi
jhansi
Published by: देवेंद्र कुमार
Updated Thu, 18 Apr 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
new reservation counter work begion
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। यात्री शेड के नजदीक नए रिजर्वेशन (आरक्षण) कार्यालय के नवीन भवन का निर्माण शुरू हो गया है। इस कार्यालय के शिफ्ट होने के बाद पुरानी बिल्डिंग में एक्जीक्यूटिव लाउंज बनाया जाएगा।
रेलवे स्टेशन पर 10 करोड़ रुपये की लागत से नवीनीकरण के काम चल रहे हैं, इनमें रेलवे परिसर, वेटिंग हॉल, यात्री शेड और अन्य स्थानों पर परिवर्तन होना है। इसमें रेलवे न्यायालय के पास बने आरक्षण कार्यालय को भी यात्री शेड के पास शिफ्ट किया जाना है। इसके लिए यात्री शेड पर रनिंग रूम के पीछे खाली जमीन पर नए भवन का निर्माण शुरू हो गया है। आरक्षण कार्यालय के शिफ्ट होने के बाद पुरानी बिल्डिंग में एक्जीक्यूटिव लाउंज बनाया जाएगा, जिसमें बैठकर यात्री ट्रेन का इंतजार कर सकेंगे। वहीं, नए आरक्षण कार्यालय के चालू होने पर लोगों को टिकट बनवाने के लिए रेलवे परिसर में नहीं जाना होगा। इससे परिसर में बेतरतीब वाहन खड़े नहीं होंगे। इस संबंध में जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि आरक्षण कार्यालय के लिए नए भवन का निर्माण शुरू हो गया है। निर्माण पूरा होने पर आरक्षण कार्यालय को यहां पर शिफ्ट कर दिया जाएगा।
तीन हजार वर्ग मीटर में बनेगी पार्किंग
रेलवे परिसर में बने वाहन स्टैंड की पार्किंग को जूनियर रेलवे इंस्टीट्यूट में शिफ्ट किया जा रहा है। इसके लिए जूनियर रेलवे इंस्टीट्यूट की तीन हजार वर्ग मीटर (लगभग दस हजार वर्ग फीट) जमीन ली जा रही है। जल्द ही इस पार्किंग के लिए निर्माण कार्य शुरू होने वाला है।
विज्ञापन
ये भी काम होने हैं
......................
- परिसर में पार्क का विस्तार होगा।
- स्टेशन भवन का बाहरी हिस्सा और सुंदर होगा।
- स्टेशन भवन में फ्लड लाइटें लगेंगी।
- प्रकाशित साइनेज बोर्ड भी लगेगा।
- बुकिंग हॉल, आवागमन परिक्षेत्र बेहतर होना।
- स्टेशन क्षेत्र में लगेंगे फ्लैक्स बोर्ड।
- स्टेशन परिसर में वीआईपी, ऑटो, टैक्सी लेने की अलग-अलग होगी व्यवस्था।
- मॉड्यूलर वाटर कीऑस्क और वाटर एटीएम लगेंगे।
- प्रतीक्षालय, विश्रामालय और शौचालयों का सुधार होगा।