फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   New Mother Dies After Giving Birth to Daughter; Allegations of Negligence

Jhansi News: बेटी को जन्म देकर प्रसूता की मौत, लापरवाही का आरोप

Mon, 04 May 2026 01:58 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
New Mother Dies After Giving Birth to Daughter; Allegations of Negligence
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। बच्ची को जन्म देने के बाद थाना कटेरा के नागाइच गांव निवासी प्रियंका (27) की मौत हो गई। मायके वालों ने ससुरालजनों पर उपचार में लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना है कि घर पर प्रसव कराने से उसकी हालत बिगड़ी।

जालौन के भरसूड़ा गांव निवासी प्रियंका की शादी 20 फरवरी 2025 को कटेरा के नागाइच गांव निवासी राज से हुई थी। वह प्राइवेट काम करता है। मायके पक्ष का आरोप है कि शादी के बाद से प्रियंका को परेशान किया जा रहा था। गर्भवती होने पर भी मारपीट की जाती थी। प्रसव के लिए भी अस्पताल नहीं लाया गया। इस वजह से उसकी तबीयत खराब हो गई। हालत बिगड़ने का पता चलने पर उनके कहने से ससुराल के लोग 30 अप्रैल को उसे लेकर मेडिकल अस्पताल आए। रविवार को उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव शव का कहना है कि पोस्टमार्टम कराकर रिपोर्ट कटेरा पुलिस को भेजी जाएगी। आगे की कार्रवाई वहां से होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed