फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Neighbors clash after dispute, vehicle damaged in stone pelting

Jhansi News: विवाद के बाद भिड़े पड़ोसी, पथराव में वाहन क्षतिग्रस्त

Mon, 29 May 2023 12:41 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 May 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
Neighbors clash after dispute, vehicle damaged in stone pelting
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। कोतवाली के मेंहदीबाग मोहल्ले में दो पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों के बीच पथराव हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

मेंहदीबाग निवासी आशु राय ने पुलिस को बताया कि रविवार शाम को वह अपने चाचा राजेश को लेकर लौट रहा था। उसी समय मोहल्ले के विकास रायकवार ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसे रोककर गाली-गलौज शुरू कर दी। गाली देने से मना करने पर इन लोगों ने पथराव करके उसकी स्कूटी तोड़ दी। किसी तरह उसने अपनी जान बचाई। उसने पुलिस को सूचना दी। उधर, विकास रायकवार ने भी आशु राय पर मारपीट करने का आरोप लगाया। उसकी ओर से भी कोतवाली में तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच पहले से मुकदमा दर्ज है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed