फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Neighbor stabbed to death in broad daylight

Jhansi News: दिनदहाड़े चाकू से गोदकर पड़ोसी को उतारा मौत के घाट

Wed, 24 Dec 2025 02:23 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Dec 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
Neighbor stabbed to death in broad daylight
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। कोतवाली अंतर्गत सत्यम कॉलोनी निवासी उमेश साहू (30) को दिनदहाड़े घर के बाहर ही पड़ोसी ने चाकू से गोद डाला। उमेश खून से लथपथ होकर नीचे गिर पड़ा। हमलावर चाकू लहराता हुआ भाग निकला। यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
दिनदहाड़े इस वारदात ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। घायल उमेश को परिजन तुरंत लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। देर रात पुलिस ने आरोपी युवक को पकड़ लिया। उससे पुलिस पूछताछ में जुटी है। पुलिस का कहना है कि नशे की हालत में आरोपी ने हमला किया। विवाद की बात अभी साफ नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

सत्यम कॉलोनी निवासी उमेश दुकान-दुकान जाकर समोसे बेचता था। यही उसके जीविकोपार्जन का जरिया था। मंगलवार दोपहर करीब 12:30 बजे समोसे बेचकर घर लौटा। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उमेश घर के बाहर खड़ा था, तभी घर के ठीक सामने रहने वाला सनी वर्मा शराब के नशे में आ पहुंचा। उसने हाथ में चाकू ले रखा था। जब तक उमेश कुछ समझ पाता, उसने अचानक उमेश पर हमला बोल दिया। उमेश के पेट में चाकू घोंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अचानक हुए हमला से उमेश भी खुद को नहीं बचा सका। उमेश खून से लथपथ होकर नीचे गिर पड़ा। कुछ दूर पर उसकी मां मीरा देवी खड़ी थीं लेकिन उमेश पर हमला करने की घटना वह नहीं देख सकीं। उमेश के नीचे गिरने पर मां ने समझा कि वह शराब के नशे में है। वह उसे फटकारने लगीं। जैसे ही वह बाहर आईं उमेश खून से लथपथ दिखा। यह देख वह चीख पड़ी। परिवार के अन्य लोग भी आ गए। आरोपी हमलावर चाकू लहराता हुआ वहां से भाग निकला।
हत्या की सूचना मिलने पर अस्पताल में क्षेत्राधिकारी लक्ष्मीकांत गौतम, कोतवाल विद्यासागर सिंह समेत भारी संख्या में पुलिस बल भी पहुंच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। सीओ लक्ष्मीकांत गौतम का कहना है कि छानबीन के दौरान हत्या की वजह साफ नहीं हुई है। आरोपी अत्यधिक नशा करता था। नशे में आकर उसने जानलेवा हमला किया। मामले की छानबीन की जा रही है।

इनसेट
कुछ दिनों पहले भी हुआ था दोनों में विवाद
छानबीन के दौरान पुलिस को मालूम चला कि कुछ दिन पहले भी दोनों के बीच विवाद हुआ था। उमेश भी शराब पीता था। कुछ दिनों पहले शराब के नशे में दोनों के बीच विवाद हुआ था। आरोपी ने मोहल्ले के लोगों को बताया था कि उमेश उसे मार डालने की धमकी दे रहा है। उसने उमेश को सबक सीखा देने की बात कही। आरोपी सनी भी नशे का आदी था। नशा करके मोहल्ले में घूमता था। सीसीटीवी कैमरे में भी वह नशे में चूर दिखाई पड़ रहा है।



इनसेट
पत्नी एवं मां का रो-रोकर बुरा हाल
उमेश परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था। परिवार में मां मीरा देवी के अलावा पत्नी कुसुम और दो बच्चे हैं। चार बहनों के बीच वह इकलौता था। पत्नी कुसुम कुछ दिनों से मायके में रह रही थी। उसकी बहन शशि घर पर थी। उमेश की मौत की खबर लगने पर पत्नी एवं मां मेडिकल अस्पताल पहुंच गईं। दोनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। दोनों पुलिस से आरोपी के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग कर रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed