फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Neighbor Consumes Poison After Seeing Body of Missing Youth Hanging from a Tree

Jhansi News: लापता युवक का पेड़ से लटका शव देख पड़ोसी ने खाया जहर

Tue, 26 May 2026 02:50 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
Neighbor Consumes Poison After Seeing Body of Missing Youth Hanging from a Tree
अमर उजाला ब्यूरो/संवाद
विज्ञापन

झांसी/मऊरानीपुर। पैसों के लेनदेन और बैंक खाते से रकम निकाले जाने के विवाद के बीच तीन दिन से लापता युवक बिहारी लाल कुशवाहा (40) का शव गांव के बाहर पेड़ से लटका मिला। शव देखने पहुंचे पड़ोसी रामकुमार ने भी कथित तौर पर जहर निगल लिया। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार, बिहारी खेती-किसानी के साथ लोगों के बैंक खाते खुलवाने का काम भी करता था। परिजनों ने बताया कि वह शनिवार सुबह दोस्त से मिलने की बात कहकर घर से निकला था। देर रात तक न लौटने पर तलाश शुरू की गई, लेकिन उसका पता नहीं चला। इसके बाद लहचूरा थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई।
विज्ञापन

रविवार रात करीब नौ बजे गांव के बाहर खरका मौजे के पास उसकी मोटरसाइकिल मिली थी। सोमवार सुबह करीब छह बजे वहां से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर उसका शव पेड़ से फंदे पर लटका मिला। शव करीब तीन दिन पुराना होने के कारण उससे दुर्गंध आ रही थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। गांव वालों ने पुलिस को बताया कि बिहारी पर कुछ लोग बैंक खातों से पैसा निकासी में गड़बड़ी करने का आरोप लगा रहे थे। इसी को लेकर वह पिछले कुछ दिनों से परेशान था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच शव मिलने की सूचना पर पड़ोसी रामकुमार भी मौके पर पहुंचा। उसके परिजनों का कहना है कि घर लौटने के कुछ देर बाद वह अचेत हो गया। उसके पास से जहर की शीशी मिली। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने जहर निगलने की पुष्टि की। सीओ जितेंद्र सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। रामकुमार के जहर निगलने की वजह भी स्पष्ट नहीं हो सकी है। अभी किसी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है।


इनसेट
रामकुमार के खाते को लेकर था विवाद
ग्रामीणों के अनुसार, रामकुमार का बैंक खाता भी बिहारी ने ही खुलवाया था। रामकुमार को शक था कि उसके खाते से गलत तरीके से पैसे निकाले गए हैं। इसे लेकर उसने कई बार बिहारी से बात की थी। तीन दिन पहले उसने पुलिस में शिकायत करने की बात भी कही थी। इसके बाद से ही बिहारी घर से लापता था। वहीं, बिहारी के भाई मातादीन कुशवाहा ने हत्या की आशंका जताई है। उनका आरोप है कि बिहारी की हत्या कर शव को पेड़ से लटकाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed