{"_id":"58bb0c844f1c1ba064832a0b","slug":"neha-dhupia-for-shooting-mtv-roadies-reached-orchha","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमटीवी रोडीज की शूटिंग के लिए नेहा धूपिया ओरछा पहुंचीं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमटीवी रोडीज की शूटिंग के लिए नेहा धूपिया ओरछा पहुंचीं
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Mar 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
एमटीवी रोडीज की शूटिंग के लिए नेहा धूपिया ओरछा पहुंचीं
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमटीवी पर प्रसारित होने वाले रियलिटी शो एमटीवी रोडीज के लिए नेहा धूपिया व रणविजय सिंह ने ओरछा के प्राचीन स्मारकों में शनिवार को शूटिंग की। बेतवा नदी किनारे स्थित छतरियों में तीस सदस्यीय यूनिट दिन भर शूटिंग में व्यस्त रही।
बुंदेला राजाओं की छतरियों के अलावा नृत्यांगना रायप्रवीण महल, सातार व बेतवा नदी के अलावा आजादपुरा गांव के कुछ खेतों पर शूटिंग के लिए लोकेशन तय की गई है। शूटिंग पांच दिन तक चलेगी। बुंदेलखंड इन दिनों बॉलीवुड निर्माता निर्देशकों की पहली पसंद बनता जा रहा है। आकाश गंगा, माटी बलिदान की, वीर हरदौल व रावण जैसी फिल्मों की शूटिंग पहले भी यहां हो चुकी है। अभी चार माह पहले ही बड़े बजट की बड़ी स्टार कास्ट वाली फिल्म बद्री की दुल्हनियां की शूटिंग भी ओरछा समेत झांसी जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में की गई थी। रोडीज की शूटिंग के लिए नेहा धूपिया जैसी बड़ी स्टार के आने से स्मारकों के आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इसके लिए निजी गार्डों के अलावा पुलिस से भी मदद ली गई है।