फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   negligent in recovery of heavy

वसूली में लापरवाही पड़ी भारी

Fri, 04 Sep 2015 12:11 AM IST
झांसी/ ब्यूरो
झांसी/ ब्यूरो Updated Fri, 04 Sep 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
राजस्व वसूली में पिछड़ने पर नगर निगम मेें आधा दर्जन कर्मचारियों के खिलाफ प्रतिकूल प्रविष्टि की संस्तुति की गई है। जबकि, आठ को चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा सभी कर्मचारियों को लक्ष्य के अनुरूप शत प्रतिशत वसूली के निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

गृह कर नगर निगम की आय का प्रमुख माध्यम है। यही वजह है कि निगम का शत प्रतिशत वसूली पर विशेष जोर है। बावजूद, तमाम कर्मचारी तय लक्ष्य को पूरा नहीं कर पा रहे हैं। इस पर निगम प्रशासन ने कड़ा रुख अपना लिया है। तय लक्ष्य के सापेक्ष पचास प्रतिशत से कम वसूली पर अपर नगर आयुक्त रोहन सिंह ने एक कर अधीक्षक व पांच कर संग्रहकर्ताओं के खिलाफ प्रतिकूल प्रविष्ट की संस्तुति की है। जबकि, सत्तर प्रतिशत से कम वसूली पर दो कर अधीक्षक व छह कर संग्रहकर्ताओं को चेतावनी जारी की गई है।
विज्ञापन

इसके अलावा अपर नगर आयुक्त ने कर विभाग के सभी कर्मचारियों को माह सितंबर का वसूली का लक्ष्य शत प्रतिशत पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि लक्ष्य पूरा न होने पर संबंधित के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए शासन को पत्र भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो लिपिकों को प्रतिकूल प्रविष्टि
झांसी। भवन नामांतरण में गड़बड़ी पर अपर नगर आयुक्त ने दो लिपिकों के खिलाफ प्रतिकूल प्रविष्टि की संस्तुति की है। उक्त लिपिकों द्वारा प्रस्तुत अभिलेखों के आधार पर सही संस्तुति न करते हुए नामांतरण की कार्यवाही की गई थी।

अधिशासी अधिकारियों का वेतन रोकने के निर्देश
झांसी। मंडलायुक्त के राममोहन राव ने लक्ष्य के सापेक्ष कम संपत्ति कर वसूलने वाले अधिशासी अधिकारियों का वेतन रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अवस्थापना निधि से नालों की सफाई कतई न की जाए। गणमान्य नागरिकों से पूछ कर कार्यों को चिह्नित किया जाए, ताकि धनराशि का उपयोग ऐसे कार्यों में हो, जिसका लाभ आमजन को सीधे प्राप्त हो सके। यह निर्देश उन्होंने नगर विकास विभाग के कार्यों की समीक्षा में दिए।
कमिश्नरी सभागार में आयोजित बैठक में नगर आयुक्त के उपस्थित न रहने पर मंडलायुक्त ने स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए। साथ ही बैठक में जानकारी न उपलब्ध कराने पर अपर नगर आयुक्त को चेतावनी देने के निर्देश दिए। उन्होंने नगर पालिका व नगर पंचायतों को दस दिन में संपत्ति रजिस्टर का डिजिटाइजेशन पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संपत्ति रजिस्टर बेहद महत्वपूर्ण है। इसके माध्यम से संपूर्ण संपत्ति का सही ढंग से आंकलन किया जा सकता है।
बैठक में एडीएम झांसी रमाशंकर गुप्ता, एडीएम ललितपुर एम के त्रिवेदी, एओ जे बी परमार्थी, एसडीएम मोंठ समेत निकायों के अधिशासी अधिकारी मौजूद रहे।
अधिशासी अधिकारी सम्मानित
झांसी। बैठक के दौरान मंडलायुक्त ने उत्कृष्ट कार्य पर ललितपुर के अधिशासी अधिकारी को प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया। अधिशासी अधिकारी द्वारा सुचितापूर्ण डेली डायरी बनाने व फोटोयुक्त निरीक्षण आख्या प्रस्तुत करने पर उनका सम्मान हुआ।

गंदगी फैलाने पर एफआईआर के निर्देश
झांसी। बैठक में मंडलायुक्त ने सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ एफआईआर के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों के खिलाफ पालिका अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाए। ऐसे लोगों को चिह्नित कर नोटिस जारी किए जाएंगे। कितने नोटिस दिए गए? इसकी जानकारी दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed