{"_id":"5f592ca18ebc3e36873ecc8a","slug":"negligence-jhansi-news-jhs1758787166","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिया तोड़कर बनाना भूले, लोग हो रहे हादसों के शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिया तोड़कर बनाना भूले, लोग हो रहे हादसों के शिकार
विज्ञापन
मंडी रोड पर एक वर्ष से भी अधिक समय से टूटी पड़ी नाले की पुलिया।
झांसी। नगर निगम महानगर में तमाम विकास कार्य कराने के दावे कर रहा है, लेकिन कई जगहों पर कर्मचारी सड़क और पुलिया को तोड़कर बनाना भूल गए हैं। इसके चलते लोग हादसों के शिकार हो रहे हैं। कई बार निगम को ज्ञापन देने के बाद भी अब तक निर्माण नहीं कराया गया है।
पंचकुइयां मंदिर से नई बस्ती जाने वाली सड़क पर नाली की पुलिया कुछ दिन पहले साफ की गई थी। इस दौरान कर्मचारियों ने नाली पर लगे पत्थर को तोड़ा था। इसके बाद सड़क से एपेक्स उखाड़कर पुलिया में भर दिए गए। इससे लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ता है। वहीं एपेक्स जिन स्थानों से उखाड़े गए, वहां गड्ढे हो चुके हैं। पुलिया का पत्थर टूटने से लोग गिरते हैं। कारें निकल नहीं पातीं हैं। लोगों का कहना है कि पास में ही बिहारीजी का पूजा स्थल है। जिसमें छठ पर्व पर लोग पूजा करने पहुंचते हैं। एपेक्स उखड़ने से बुजुर्गों और बच्चे कई बार हादसों के शिकार हो चुके हैं। लोगों का कहना है कि नगर निगम में कई बार शिकायती पत्र दे चुके हैं, लेकिन कुछ नहीं हुआ।
-------------
लोग कहते हैं
सड़क टूटने से दिक्कत का सामना करना पड़ा है। कई बार नगर निगम को ज्ञापन दे चुके, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही।- अतुल सिंह
-----------------
घर के सामने से एपेक्स उखाड़ दिए गए। अब गड्ढे हो गए हैं। इसके चलते आए दिन लोग हादसों के शिकार होते हैं।- संतोष सैनी, एडवोकेट
-----------
नगर निगम आसानी से निर्माण कार्य कराता नहीं है। लेकिन सही सड़कों को तोड़ दिया जाता है। बहुत दिक्कत हो रही है। - राजकुमार मलिक
-----------
सड़क और पुलिया की समस्या को लेकर नगर निगम को ज्ञापन दे चुके हैं, लेकिन आज तक पुलिया का निर्माण नहीं किया गया।- सूरज कुमार