फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   NEET: Some got stuck in Physics questions, while others got stuck in Biology questions

नीट : फिजिक्स तो कोई बायोलॉजी के सवालों में उलझा

Mon, 05 May 2025 01:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 May 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
NEET: Some got stuck in Physics questions, while others got stuck in Biology questions

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। छह केंद्रों पर हुई राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) में किसी परीक्षार्थी को फिजिक्स तो किसी को बायोलॉजी के सवाल कठिन लगे। परीक्षार्थियों ने कहा कि पिछले साल के मुकाबले इस बार पेपर कठिन आया है। 97 फीसदी से ज्यादा परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी है। परीक्षा से पहले केंद्र पर परीक्षार्थियों की माला, कलावा, कान के टॉप्स और बेल्ट उतरवा दिए गए।



नीट के लिए बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में पांच और राजकीय इंटर काॅलेज में एक केंद्र बनाया गया था। रविवार को बीयू में 2753 में 2675 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। वहीं, जीआईसी में पंजीकृत 432 में 426 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। दोनों केंद्रों को मिलाकर 84 परीक्षार्थी ही अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन


परीक्षा केंद्रों पर सुबह 11 बजे से परीक्षार्थियों का प्रवेश शुरू करा दिया गया था। टेस्टिंग एजेंसी ने परीक्षार्थियों को ड्रेस कोड से लेकर कई दिशा-निर्देश पहले ही जारी किए थे। इसके बावजूद कई परीक्षार्थी गले में माला, हाथ में कलावा, कान के टॉप्स, बेल्ट और जूते पहनकर पहुंच गए, जिन्हें परीक्षा से पहले जांच के दौरान उतरवाया गया। सिर्फ पानी की बोतल लेकर जाने की अनुमति दी गई। केंद्र पर ही परीक्षार्थियों को पेन दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




परीक्षार्थी माही गुप्ता ने बताया कि बायोलॉजी के सवाल आसान और फिजिक्स के सवाल कठिन थे। वहीं, हर्षित जैन ने कहा कि बायोलॉजी के सवाल कठिन लगे। परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थियों की कान की बाली, बेल्ट उतरवाकर शिक्षकाें या परिजनों को दे दी गई। वहीं, बीयू के परीक्षा केंद्र के नोडल अधिकारी प्रो. आरके सैनी ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

ये बोले परीक्षार्थी



.....................

बायोलाॅजी के सवाल कठिन आए थे। फिजिक्स के सवालों को हल करने में समय ज्यादा लगा। केमिस्ट्री के सवाल आसान थे। - अमीशा कुशवाहा।



पिछले साल से पेपर कठिन आया था। बीयू स्थित परीक्षा केंद्र पर चेकिंग के दौरान परीक्षार्थियों का कलावा, गले की माला उतरवाई गई। - अथर्व श्रीवास्तव



इस साल के पेपर में कई सवाल घुमाकर पूछे गए थे। ऐसे में कटऑफ कम होने की उम्मीद है। - अक्षरा साहू।

इस बार परीक्षा में फिजिक्स के कई सवाल कठिन आए थे। मगर बायोलॉजी के सवाल आसान लगे। कुल मिलाकर पेपर अच्छा गया है। - रानू।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed