फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Navratri special thali is being served in the train to those observing fast.

Jhansi News: व्रत रखने वालों को ट्रेन में परोसी जा रही है नवरात्र स्पेशल थाली

Mon, 16 Oct 2023 11:24 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Oct 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
Navratri special thali is being served in the train to those observing fast.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। नवरात्र का व्रत धारण कर ट्रेन में यात्रा करने वाले यात्रियों को इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (आईआरसीटीसी) की ओर से नवरात्र स्पेशल थाली परोसी जा रही है। इसमें यात्रियों को सेंधा नमक, साबूदाना और कुट्टू के आटे से बनी खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है।
आईआरसीटीसी द्वारा तय किए गए मेन्यु के अनुसार यात्रियों को ट्रेनों में साबूदाना की खिचड़ी, नमकीन मूंगफली, आलू की टिक्की, कुट्टू की पुड़ियां पराठा, सिंघाड़े की सब्जी, जीरा आलू, फ्रेंच फ्राइज, साबूदाना बड़ा, फलहारी चूड़ा, फलहारी थाली, मलाई बर्फी, रस मलाई, मिल्क केक, सादी बर्फी, लस्सी व सादा दही उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके लिए यात्रियों को 99 रुपये से लेकर 300 रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं। यात्री आईआरसीटीसी की कैटरिंग हेल्पलाइन 1323 पर कॉल करके या फूड ऑन ट्रैक एप के जरिये ये सुविधा ले सकते हैं। इसके लिए आईआरसीटीसी की ओर से झांसी समेत देश के अन्य बड़े स्टेशनों पर कुछ खाद्य सामग्री विक्रेताओं से भी समन्वय स्थापित किया गया है। ऑर्डर आने पर व्रत की यह खाद्य सामग्री स्थानीय विक्रेताओं की ओर से ट्रेन के झांसी पहुंचने पर संबंधित यात्री को उपलब्ध करा दी जाती है।
विज्ञापन


नवरात्र का व्रत धारण कर ट्रेन में यात्रा करने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए आईआरसीटीसी की ओर से यह व्यवस्था की गई है। लंबी दूरी के यात्रियों के लिए यह ज्यादा फायदेमंद साबित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सिद्धार्थ सिंह, पीआरओ-आईआरसीटीसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed