फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   navratra

मां जगदंबे की भक्ति में विभोर है भक्त

Tue, 31 Mar 2020 01:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
navratra
navratra
झांसी। कोरोना वायरस के कारण मंदिरों के पट बंद है। लेकिन मां जगदंबा की भक्ति में श्रद्धालु विभोर है। घरों में भक्त मातारानी के स्वरूपों की नियमित आराधना कर रहे है। अभिषेक, श्रृंगार व आरती कर सुबह - शाम प्रसाद अर्पण कर रहे है।
विज्ञापन

चैत्र की नवरात्र में मां दुर्गा के स्वरूपों की आराधना का बड़ा महत्व है। सोमवार को षष्ठी पर भक्तों ने मां कात्यायनी और माता दुर्गा के स्वरूपों की विधिवत पूजा अर्चना की। प्रज्वलित अखंड ज्योति व घट के समक्ष दुर्गा चालीसा, श्री दुर्गा सप्तशती आदि का पाठ किया। हवन में आहुतियां अर्पित की। दिन भर व्रत रखा और शाम को पूजा अर्चना के बाद व्रत को खोला। मंदिरों के पट बंद होने के कारण इन दिनों घरों में ही भक्तों द्वारा विशेष पूजा अर्चना की जा रही है। शहर की प्रत्येक मुहल्ले में पूजा दौरान शंख व घंटों की गूंज सुनाई दे रही है। वहीं चैत्र नवरात्र की अष्टमी का पर्व बुधवार एक अप्रैल को मनाया जाएगा। धर्माचार्य हरीओम पाठक ने बताया कि श्रद्धालु अष्टमी की पूजा घर के पूजा स्थल पर करें। मां दुर्गा का आह्वान कर उन्हें प्रसाद अर्पण करे और हवन के बाद व्रत का परायण करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed