फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Nine tapas will start from tomorrow ready to bear heat

Jhansi: कल से शुरु होंगे नौ तपा, गर्मी झेलने को रहिए तैयार, झांसी प्रदेश का दूसरा सबसे गर्म जिला रहा

Wed, 24 May 2023 01:16 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Wed, 24 May 2023 01:16 AM IST
सार

भीषण गर्मी झेलने के लिए तैयार रहिए। कल से नौतपा शुरू होने जा रहे हैं। आठ जून तक गर्मी परेशान कर सकती है। मंगलवार को झांसी का तापमान 45.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आगरा के बाद झांसी प्रदेश का दूसरा सबसे गर्म जिला रहा।

विज्ञापन
Nine tapas will start from tomorrow ready to bear  heat
गर्मी से लोगों का बुरा हाल - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

भीषण गर्मी झेलने के लिए तैयार रहिए। कल से नौतपा शुरू होने जा रहे हैं। आठ जून तक गर्मी परेशान कर सकती है। मंगलवार को झांसी का तापमान 45.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आगरा के बाद झांसी प्रदेश का दूसरा सबसे गर्म जिला रहा।

विज्ञापन


बुंदेलखंड में नौपता का काफी महत्व है। ऐसा माना जाता है कि नौतपा अवधि में व्यापक गर्मी पड़ती है। मान्यता है कि नौतपा में अगर वर्षा हो जाए, तो वर्षा ऋतु में अच्छी बारिश नहीं होती है। आठ जून तक नौतपा रहेंगे। ऐसे में इस दौरान भीषण गर्मी परेशान कर सकती है। वहीं मंगलवार को दिन भर गर्मी से लोगों का हाल बेहाल रहा। लू के थपेड़े लोगों को झुलसाने वाली गर्मी का अहसास कराते रहे। हालांकि, मंगलवार की तड़के मामूली बारिश हुई थी, परंतु दोपहर में इसका मौसम पर असर देखने को नहीं मिला।

विज्ञापन


मौसम विभाग का अनुमान: बारिश हो सकती है

नौतपा की शुरुआत में ही मौसम विभाग ने बादल छाए रहने की आशंका जताई है। मौसम विभाग के अनुसार बृहस्पतिवार से लेकर रविवार तक हल्के व मध्यम बादल छाए रहेंगे। बृहस्पतिवार को छह मिमी, शुक्रवार को 18, शनिवार को 25 और रविवार को चार मिमी बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान उत्तर से पश्चिम की ओर 15 से 24 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। तापमान में चार से पांच डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन


रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे सूर्य

नौतपा में सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। महंत विष्णु दत्त स्वामी के अनुसार नौतपा के पहले दिन बृहस्पतिवार को पुष्य नक्षत्र रहेगा। ऐसे में गुरु पुष्य योग होगा। सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत योग भी रहेगा। इससे वर्षा ऋतु में अच्छी बारिश होने की संभावना है। पंडित सुबोध शास्त्री के अनुसार नौतपा में दान का विशेष महत्व है। जल, फल, मटका, पंखा, सत्तू आदि दान किया जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed