फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   National poet's birth anniversary celebrated with great pomp, poets enthralled the audience

Jhansi News: धूमधाम से मनी राष्ट्रकवि की जयंती, कवियों ने बांधा समां

Tue, 04 Aug 2026 02:47 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Tue, 04 Aug 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
National poet's birth anniversary celebrated with great pomp, poets enthralled the audience
झांसी। शहर में राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर कवि सम्मेलन, विभिन्न प्रतियोगिताओं और पौधरोपण कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने राष्ट्रकवि के साहित्य को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की आवश्यकता पर जोर दिया।
विज्ञापन

दीनदयाल सभागार में आयोजित मुख्य समारोह के दौरान इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र के सदस्य सचिव डॉ. सच्चिदानंद जोशी को ''राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त साहित्य सम्मान'' से नवाजा गया। डॉ. जोशी ने इसे एक अपूर्व अवसर बताते हुए राष्ट्रकवि की रचनाओं को युवा पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए विशेष प्रयास करने की बात कही।
विज्ञापन

समारोह के दौरान आयोजित कवि सम्मेलन में चर्चित कवयित्री अनामिका जैन ''अंबर'' समेत अन्य कवियों ने अपनी प्रस्तुतियां दीं। अनामिका ने अपनी प्रसिद्ध रचना ''यूपी में बाबा बा'' सुनाकर श्रोताओं की खूब तालियां बटोरीं। इसके अलावा अभिराम पाठक और अर्जुन सिंह ''चांद'' ने भी हास्य, व्यंग्य, शृंगार और राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत काव्य पाठ किया। इस कार्यक्रम में बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. मुकेश पांडेय, गोसेवा आयोग के अध्यक्ष राज्यमंत्री श्याम बिहारी गुप्ता, भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकिशोर साहू, सह क्षेत्र कार्यवाह अनिल श्रीवास्तव, सुधीर सिंह और रामगोपाल छिरौलिया उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत डॉ. वैभव गुप्त ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



राष्ट्रकवि की प्रतिमा पर अर्पित किए पुष्प
मैथिली शरण गुप्त पार्क में भी हुए आयोजन

वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन परिसर स्थित राष्ट्रकवि की प्रतिमा पर वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक सीमा तिवारी ने माल्यार्पण किया। इस दौरान संजीव कुमार जाटव, विपुल सक्सेना, भगवान दास, श्रीकांत शर्मा सहित चेकिंग स्टाफ और रेलवे कर्मचारी उपस्थित रहे। बुंदेलखंड क्षेत्रीय गहोई वैश्य सभा, वरिष्ठ संघ, महिला मंडल और नवयुवक मंडल एवं राधे-राधे सेवा समिति की ओर से मैथिलीशरण गुप्त पार्क में प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। महारानी लक्ष्मीबाई स्मारक नेत्र चिकित्सालय में सब रजिस्ट्रार चिट फंड एंड सोसायटी क्षेत्रपाल वर्मा के मुख्य आतिथ्य में आम, अमरूद, अनार और नीम के पौधे लगाए गए। सियाराम शरण गुप्त स्मृति समिति ने मैथिलीशरण गुप्त पार्क में प्रतिमा के समक्ष कार्यक्रम आयोजित किया। प्रमोद गुप्ता और शशिभूषण कनकने ने माल्यार्पण किया। पूर्व आईएएस डॉ. पीके अग्रवाल, डॉ. केके साहू, डॉ. सुदर्शन शिवहरे और प्रकाश गुप्ता सहित अन्य ने राष्ट्रकवि के साहित्य पर विचार रखे। कबीर सेवा संस्थान ने संजय सेवनियां की अध्यक्षता में जयंती मनाई।



छात्राओं को दिए प्रशस्ति पत्र
उप्र साहित्य सभा एवं रोटरी क्लब ऑफ झांसी की ओर से सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में कविता पाठ प्रतियोगिता आयोजित हुई। लगभग 30 छात्राओं ने भाग लिया। नियति सिंह प्रथम, पूर्वी यादव द्वितीय और धीरजा तृतीय रहीं। सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र दिए गए। शब्द लोक साहित्य संस्थान की ओर से काव्यांजलि कार्यक्रम आयोजित हुआ। अध्यक्षता वरिष्ठ शायर राजकुमार अंजुम ने की। पूरन चंद शर्मा, मनीराम शर्मा, हरशरण शुक्ल, डॉ. केके साहू, अब्दुल जब्बार शारिब, जावेद अनवर, साकेत, सुमन चतुर्वेदी और रामाशंकर भारतीय सहित अनेक रचनाकारों ने काव्य पाठ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed