फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   National Hockey Championship: UP reaches quarter-finals thanks to Shardanand's goal

राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप : शारदानंद के गोल से यूपी क्वार्टर फाइनल में

Sat, 17 Oct 2026 02:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
National Hockey Championship: UP reaches quarter-finals thanks to Shardanand's goal
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। दो गोल से पिछड़ने के बाद मेजबान उत्तर प्रदेश हॉकी टीम ने शानदार वापसी की। यूपी ने शुक्रवार को हॉकी कर्नाटक को 3-2 से हराकर यहां चल रही 16वीं हॉकी इंडिया सीनियर नेशनल पुरुष चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।
मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में यूपी के लिए विजयी गोल अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी शारदानंद तिवारी की स्टिक से पेनाल्टी स्ट्रोक पर पहले हाफ के अतिरिक्त समय (45+ मिनट) में निकला। इसके अलावा हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, बंगाल और मणिपुर की टीमें भी अंतिम आठ में पहुंचने में सफल रहीं। क्वार्टर फाइनल मुकाबले रविवार को खेले जाएंगे। यूपी का सामना मणिपुर की टीम से होगा।
विज्ञापन

यूपी ने तीसरे क्वार्टर में बदला खेल
पूल सी के मैच में शुरुआती दो क्वार्टर में यूपी की टीम कर्नाटक से 0-2 से पिछड़ रही थी। कर्नाटक के लिए 13वें मिनट में कप्तान बी आभरण सूदेव ने मैदानी गोल किया, जबकि 30वें मिनट में पेनाल्टी कॉर्नर पर गणेश मैजी ने गोल कर बढ़त 2-0 कर दी। इसके बाद तीसरे क्वार्टर ने यूपी के खिलाड़ियों ने अपना खेल बिल्कुल बदल दिया और आक्रामक हॉकी खेली। 32वें मिनट में मिले पेनाल्टी कॉर्नर को प्लेयर ऑफ द मैच आशु मौर्य ने गोल में बदला, तो 44वें मिनट में सुमित कुमार ने मैदानी गोल दागकर बराबरी दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेनाल्टी स्ट्रोक पर हुआ यूपी का तीसरा गोल
तीसरा क्वार्टर खत्म होने में एक मिनट ही बाकी था। इसी दौरान डी में कर्नाटक के खिलाड़ी ने गलती की, जिससे यूपी की टीम को पेनाल्टी स्ट्रोक अवॉर्ड हुआ। स्ट्रोक लेने के लिए अनुभवी और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी शारदानंद तिवारी आए। उन्होंने बिना कोई गलती किए गेंद को सीधे गोलपोस्ट में पहुंचाकर टीम को 3-2 से बढ़त दिला दी। यह बढ़त अंत तक कायम रही। चौथे और अंतिम क्वार्टर में दोनों ही टीमों की ओर से कोई गोल नहीं हुआ। इसी के साथ यूपी ने अंतिम आठ में प्रवेश कर लिया।

हरियाणा के लिए शुभम-मनजीत ने किए गोल
शुक्रवार को खेले गए पहले मुकाबले में हॉकी हरियाणा ने मणिपुर हॉकी को 2-0 से हराया। विजेता टीम की ओर से शुभम और मनजीत ने एक-एक गोल किया। दूसरे मुकाबले में हॉकी मध्य प्रदेश ने हॉकी महाराष्ट्र को 3-2 से शिकस्त दी। मध्य प्रदेश की ओर से अक्षय धूपे, कप्तान यूसुफ अफान और प्रताप लाकड़ा ने एक-एक गोल किया। तीसरे मैच में हॉकी पंजाब ने हॉकी यूनिट ऑफ तमिलनाडु को 3-1 गोल से पराजित किया। पंजाब की ओर से दिलराज सिंह, गुरजोत सिंह और गुरजो सिंह सांघा ने एक-एक गोल दागा। मैचों के दौरान क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी कर्मवीर सिंह पटेल, उप क्रीड़ाधिकारी सुनील कुमार सहित अन्य अतिथि, खेल प्रेमी और हॉकी से जुड़े लोग मौजूद रहे।
क्वार्टर फाइनल लाइनअप
हरियाणा बनाम चंडीगढ़, सुबह 07:00 बजे
पंजाब बनाम महाराष्ट्र, सुबह 09:00 बजे
मध्य प्रदेश बनाम बंगाल, पूर्वाह्न 11:00 बजे
उत्तर प्रदेश बनाम मणिपुर, अपराह्न 03:00 बजे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed