फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   National and international hockey players will gather from 4th

Jhansi News: चार से राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ियाें का लगेगा जमावड़ा

Tue, 01 Apr 2025 02:02 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Apr 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
National and international hockey players will gather from 4th
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। हॉकी इंडिया नई दिल्ली की ओर से 15वीं हॉकी इंडिया सीनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप का आयोजन चार से 15 अप्रैल तक मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में होगा। इसमें 31 राज्याें की टीमें हिस्सा ले रही हैं। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी भी शामिल होंगे।
क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी सुरेश बोनकर ने बताया कि उत्तर प्रदेश हॉकी, जिला प्रशासन एवं क्षेत्रीय खेल कार्यालय के संयुक्त समन्वय से मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में चार से 15 अप्रैल तक 15वीं हॉकी इंडिया सीनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप आयोजित की जाएगी। इसमें ओडीशा, पंजाब, मध्य प्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र, झारखंड, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, मणिपुर, कर्नाटक, पुडुचेरी, चंडीगढ़, तेलंगाना, दादर नगर हवेली एवं दमन द्वीव, असम, दिल्ली, मिजोरम, केरल, उत्तराखंड, आंध्र प्रदेश, राजस्थान, गोआंस (गोवा), अरुणाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, अंडमान निकोबार, त्रिपुरा, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, बिहार एवं गुजरात की टीमें प्रतिभाग करेंगी।
विज्ञापन

चैंपियनशिप में टीमों को ए, बी, सी ग्रुप में रखा गया हैं। इनमें ग्रुप बी और सी का लीग मैच चार से नौ अप्रैल तक होगा। वहीं, ग्रुप ए की टॉप टीम में उड़ीसा, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, झारखंड, तमिलनाडु, मणिपुर, उत्तर प्रदेश, पंजाब शामिल हैं। चैंपियनशिप को आयोजित करवाने के लिए 25 निर्णायक व अंपायर को नियुक्त किया गया है। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि इस चैंपियनशिप में भारतीय पुरुष हॉकी टीम के राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अपने-अपने प्रदेशों की टीम की ओर से प्रतिभाग करेंगे। चैंपियनशिप के लिए स्टेडियम में जोरशोर से तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed