फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   water flows on road due to not making sewer

नाली न होने से सड़क पर बह रहा घरों का गंदा पानी, राहगीरों को भी उठानी पड़ रही परेशानी

Sun, 14 Feb 2021 02:08 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Sun, 14 Feb 2021 02:08 AM IST
विज्ञापन
water flows on road due to not making sewer
ग्राम कारीटोरन में सड़क पर बह रहा नाली का गंदा पानी। - फोटो : अमर उजाला
ब्लॉक बार क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम कारीटोरन के मोहल्ला कुमरयाना में नाली के अभाव में घरों से निकलने वाला गंदा पानी सड़क से होकर बह रहा है। इससे मोहल्ले के साथ राहगीरों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन


मोहल्ला कुमरयाना में नाली का निर्माण मांग करने के बाद भी नहीं हो सका है। जिस कारण घरों से निकल रहा गंदा पानी सड़क से होकर बह रहा है। इसकी शिकायत प्रशासन को कई बार दी गई। इसके बाद भी सुनवाई नहीं हो रही है। इससे आमजन मानस को परेशानी उठानी पड़ रही है। रात में कई मोटरसाइकिल सवार यहां फिसलकर गिर चुके है।
विज्ञापन


सड़क पर गंदगी फैलने से मोहल्ले में मच्छर भी पनपने लगे हैं। स्थानीय निवासी अजय रजक का कहना है कि राहगीर आए दिन फिसलकर गिर जाते हैं। जब तक नाली नहीं बनेगी, तब तक आने-जाने में दिक्कत बनी रहेगी। पर्वत प्रजापति का कहना है कि मच्छर पैदा होने से मलेरिया जैसी बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क पर गंदा पानी जगह-जगह भर जाता है। जब कोई वाहन यहां से निकलता है तो लोगों के ऊपर कीचड़ उछलकर जा गिरता है। इससे कपड़े गंदे हो जाते हैं। मोहल्ले में जल्द से जल्द नाली बनवानी चाहिए। कोमल


जिन लोगों ने सड़क डाली है, उन्होंने सड़क बनाते समय नाली निर्माण पर ध्यान नहीं दिया, सड़क नहीं बनी थी, तब इतनी गंदगी नहीं फैलती थी। गंदगी की समस्या विकट हो गई है। सड़क किनारे कूड़ा के ढेर लगे रहते हैं। बृजेश प्रजापति
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed