फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   nagr nigam ki 8 ekad jamin mukt

नगर निगम की आठ एकड़ जमीन मुक्त

Wed, 03 Apr 2019 01:25 AM IST
देवेंद्र कुमार अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: देवेंद्र कुमार Updated Wed, 03 Apr 2019 01:25 AM IST
विज्ञापन
nagr nigam ki 8 ekad jamin mukt
atikirman, in jhansi - फोटो : amar ujala, jhansi news
पंचवटी स्थित अंजनी माता मंदिर के पास नगर निगम की आठ एकड़ जमीन अवैध कब्जेदारों से मुक्त करा ली गई। नगर निगम की टीम ने जेसीबी की मदद से इन कब्जों को ढहा दिया। हदबंदी करा दी गई। वहीं, निर्माण विभाग ने जमीन पर लगाए गए खंभों  को क्षतिग्रस्त करने और तार काटने वालों के खिलाफ अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


पंचवटी स्थित नगर निगम की आठ एकड़ जमीन को सालों पहले कब्जा मुक्त कराया गया था। चिह्नीकरण के बाद निर्माण विभाग ने खंभे गाढ़कर उसके चारों ओर तार लगा दिए थे। नगर निगम के अधीन जमीन पर कोई निगरानी न होने के कारण कब्जाधारियों ने कब्जा करना शुरू कर दिया था। आलम ये हुआ कि वहां प्लाट तक काट दिए गए जिनका फाउंडेशन और बाउंड्रीवॉल तक बना ली गई। इसकी जानकारी होने पर नगर निगम ने मंगलवार को इन कब्जों को हटाने के लिए अभियान चलाया। मौके से करीब 30 अर्द्धनिर्मित निर्माण को ढहाया गया।
विज्ञापन


संपत्ति अधिकारी डॉ. पुष्पराज गौतम ने बताया कि जेसीबी के माध्यम से 22 फाउंडेशन बीम और एक दर्जन चहारदीवार को ध्वस्त कर जमीन को कब्जामुक्त कराया गया है। दूसरी ओर कब्जा करने और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के एवज में निर्माण विभाग की तरफ से कोतवाली में तहरीर देकर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षा के लिए नहीं मिली पुलिस
नगर निगम के कर्मचारी अपनी जमीन को कब्जामुक्त कराने के लिए कई दिनों से प्रयास कर रहे थे।  कई बार थाना कोतवाली से सुरक्षा के लिए पुलिस की मांग की गई मगर चुनावी ड्यूटी के कारण सुरक्षा नहीं मिल पा रही थी। आखिर में नगर निगम के संपत्ति अधिकारी व अन्य कर्मचारियों ने मंगलवार को जमीन से कब्जे हटाना शुरू कर दिया। वहीं, कार्रवाई से पूर्व महापौर रामतीर्थ सिंघल ने मौका मुआयना कर जमीन को कब्जामुक्त कराने का आदेश दिया।  


भानी देवी गोयल स्कूल के पीछे भी कब्जा
नगर निगम की एक नहीं बल्कि कई एकड़ जमीन पर कब्जा है। भानी देवी गोयल स्कूल के पीछे स्थित जमीन पर भी कई अवैध कब्जे किए गए हैं। उस पर भी महापौर रामतीर्थ सिंघल ने कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। महापौर ने बताया कि महानगर परिधि में ढाई हजार एकड़ जमीन है, जिसे चिह्नित किया जा रहा है। जहां कब्जा है उस जमीन से कब्जा हटाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed