{"_id":"96e4848971a160b591a827aab46200ea","slug":"nager-nigam-hindi-news-49","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंट की जमीन पर बिछवाए जा रहे एपेक्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंट की जमीन पर बिछवाए जा रहे एपेक्स
ब्यूराे/अमर उजाला
Updated Sun, 06 Dec 2015 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। नगर निगम के अफसरों की मनमानी थमने का नाम नहीं ले रही है। मानकों को ताक पर रखकर काम कराने के अलावा यहां के अफसरों ने नियमों का उल्लंघन करना भी शुरू कर दिया है। महानगर की बदहाल सड़कों को दुरुस्त करने की जगह जन कार्य विभाग ने कैंट की जमीन पर एपेक्स बिछवाना शुरू कर दिया है। इस आशय की शिकायत प्राप्त होने पर महापौर ने काम रुकवा कर पत्रावलियां तलब कर ली हैं।
नियमत: नगर निगम अपनी ही जमीन पर किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य करा सकता है। कैंट बोर्ड या अन्य किसी निजी जमीन पर काम कराने का उसे अधिकार नहीं है। लेकिन, नियम को ताक पर रख कर नगर निगम के जन कार्य विभाग ने झरना गेट पर शनि मंदिर के पास स्थित कैंट बोर्ड की जमीन पर एपेक्स बिछवाना शुरू कर दिए। वार्ड संख्या चालीस की सभासद रश्मि सिंह कोष्टा ने महापौर से इसकी शिकायत की। उन्होंने आरोप लगाया कि एक अवर अभियंता द्वारा एक व्यापारी को लाभ पहुंचाने के लिए करीब पांच लाख की लागत से एपेक्स बिछाए जा रहे हैं।
सभासद की शिकायत पर महापौर किरन राजू बुकसेलर ने जन कार्य विभाग के मुख्य अभियंता को फटकार लगाई। उन्होंने तत्काल काम रोकने के निर्देश देते हुए कार्य से संबंधित समस्त पत्रावलियां तलब कर ली हैं।