{"_id":"6005e9648ebc3e33df42f931","slug":"nagar-nigam-park-nirichad-toilet-dirty-jhansi-news-jhs186407996","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्कों में गंदे मिले शौचालय, बाहर लगा था कूड़े का ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्कों में गंदे मिले शौचालय, बाहर लगा था कूड़े का ढेर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। नगर आयुक्त अवनीश राय ने सोमवार को महानगर के कई पार्कों का निरीक्षण किया। इस दौरान पार्कोें में शौचालय गंदे मिले। साथ ही बाहर कूड़े का ढेर लगा मिला। नगर आयुक्त ने पार्कों में चल रहे ओपन जिम के काम को भी देखा। जिसे ठीक से कराने के निर्देश दिए गए।
नगर आयुक्त ने सबसे पहले वार्ड नंबर 49 स्थित बलिदानी पार्क और स्व. प्रेमनारायण तिवारी पार्क को देखा। यहां पर शौचालय गंदे पाए गए। जिस पर नगर आयुक्त ने नाराजगी जताई। तालपुरा स्थित नेहरू पार्क के अंदर गंदगी पाई गई और बाहर कूड़ा पड़ा मिला। इस पर उन्होंने नगर स्वास्थ्य अधिकारी को क्षेत्रीय सफाई निरीक्षक को चेतावनी जारी करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही बीकेडी चौराहे के पत्थर टूटे मिलने पर उन्होंने मुख्य अभियंता को पत्थर बदलवाने के निर्देश दिए। साथ ही शहर के मार्गों में बने डिवाइडरों की धुलाई कराने और मरम्मत कराने के लिए कहा। नगर आयुक्त ने यह भी कहा कि जिन पार्कों में ओपन जिम के उपकरण लगाए जा रहे हैं, उनकी गुणवत्ता का सत्यापन कर लिया जाए। इस दौरान अपर नगर आयुक्त शादाब असलम, मुख्य अभियंता एलएन सिंह, अधिशासी अभियंता अमित शर्मा, सहायक अभियंता विद्युत एसके नायक मौजूद रहे।