{"_id":"605b55b48ebc3ee64c6c145f","slug":"nagar-nigam-made-plate-in-atikraman-place-done-naap-jhansi-news-jhs1916258150","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम की जमीन पर बना दिए प्लॉट, कराई नाप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम की जमीन पर बना दिए प्लॉट, कराई नाप
विज्ञापन
झांसी। नगर निगम की जमीनों पर भूमाफिया की नजर लगी है। भूमाफिया ने गरिया गांव में नगर निगम की जमीन पर कब्जा कर प्लॉट बना दिए। नगर निगम को शिकायत मिलने पर बुधवार को टीम ने पहुंचकर नाप की। इसके साथ ही चौहान बैंड वाली गली में नगर निगम की जमीन पर दुकान बना ली गई।
महानगर में नगर निगम की हजारों एकड़ जमीन है। इन दिनों नगर निगम की जमीन पर कब्जे के तमाम मामले सामने आ रहे हैं। गरिया गांव में नगर निगम की आराजी संख्या 1000 पर भूमाफिया ने कब्जा कर प्लॉट बना लिए। मामले की जानकारी नगर निगम को हुई, तो टीम और कानूनगो ने पहुंचकर बुधवार को जमीन की नाप की। इसके साथ ही चौहान बैंड वाली गली में सैंयर गेट के पास दुकान बनाकर नगर निगम की जमीन पर कब्जा किया गया था। जिसे टीम ने हटाने की हिदायत दी।
इसके साथ ही नगर निगम के नीचे मार्केट में दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटवाकर सामान जब्त किया गया। इसके साथ ही, सीपरी बाजार ओवार ब्रिज के नीचे सामान को सड़क पर रखकर बस में लोड किया जा रहा था। जिसे हटवाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही सुभाषगंज में प्याऊ पर हुए कब्जे को हटवाकर उसे शुरू कराने की कार्रवाई की गई। इस मौके पर प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल एनएन वाजपेयी, सूबेदार टीएन पस्तोर, सूबेदार कमलेश मिश्रा, अरविंद सिंह, मनोज सिंह, शमशेर, विक्रम सिंह, नीरज नायक, एके सिंह, बी परिहार और कानूनगो माता प्रसाद मौजूद रहे।