फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Nagar Nigam ko Chida rahe avaidya Hordings

नगर निगम को चिढ़ा रहे अवैध होर्डिंग

Fri, 19 Jun 2015 12:52 AM IST
झांसी / ब्यूरो
झांसी / ब्यूरो Updated Fri, 19 Jun 2015 12:52 AM IST
विज्ञापन
अवैध होर्डिंग जहां शहर की सुंदरता को बिगाड़ रहे हैं, वहीं नगर निगम को भी राजस्व का नुकसान उठाना पड़ रहा है। बावजूद अधिकारी अवैध होर्डिंग संचालकों पर कार्रवाई नहीं कर रहे हैं, जिससे शहर की स्थिति बिगड़ती जा रही है।  
विज्ञापन

नगर निगम प्रशासन द्वारा अवैध होर्डिंग हटाओ अभियान नहीं चलाने से नगर क्षेत्र के विभिन्न चौराहों, मुख्य मार्गों पर प्रचार एजेसियों ने मनमाने तरीके से बांस-बल्लियों व विद्युत पोल पर अवैध होर्डिंग व कीऑस्क लगा दिए हैं। बावजूद, नगर निगम के अधिकारी आंख मूंदे हुए हैं। जबकि, विगत दिनों हुई समीक्षा बैठक के दौरान मंडलायुक्त के राम मोहन राय ने नगर निगम अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि शासन के दिशा निर्देशों के अनुसार ही होर्डिंग लगाई जाएं, ताकि शहर की सुंदरता बरकरार रह सके। लेकिन, संपत्ति विभाग द्वारा अवैध होर्डिंग अभियान नहीं चलाने से ऐसी स्थिति बनी हुई है। इतना ही नहीं शहर के ह्रदय स्थल इलाइट चौराहा, नेहरू चर्तुष्पद पार्क के चारों ओर 250 मीटर के दायरे में किसी भी तरह की होर्डिंग लगाने की मनाही है। बावजूद होड़िंग व कीऑस्क लगाए गए हैं। सूत्रों के अनुसार अवैध होर्डिंग लगाने में नगर निगम अधिकारियों की मिलीभगत है।
विज्ञापन


यहां पर लगे हैं अवैध होर्डिंग
प्रचार एजेंसी संचालकों द्वारा इलाइट से जेल चौराहा जाने वाले मार्ग, इलाइट से चित्रा मार्ग, जीवनशाह से बीकेडी चौराहा, बीकेडी से ग्वालियर रोड तक विद्युत पोल और सड़क के फुटपाथ तक अवैध होर्डिंग लगा रखी है।           
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed