फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   nagar nigam

महापौर के निर्देश पर नहीं दे रहे नगर आयुक्त कान

Thu, 15 Oct 2015 01:03 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
ब्यूराे/अमर उजाला Updated Thu, 15 Oct 2015 01:03 AM IST
विज्ञापन
nagar nigam
झांसी।
विज्ञापन
शहर के प्रमुख धार्मिक स्थल पंचकुइयां मंदिर पर आने वाले श्रद्धालुओं से सुविधा के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है। इस स्थिति को देख महापौर ने नगर आयुक्त को अवैध पार्किंग को तत्काल हटाने के निर्देश दिए हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।


नवरात्र में पंचकुइयां देवी मंदिर में सुबह से लेकर रात तक लोगों की भीड़ उमड़ रही है। शहर के कोने-कोने से श्रद्धालु दर्शन के लिए आ रहे हैं। खंडेराव गेट के पास दो पहिया वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था है। पार्किंग पर बाकायदा नगर निगम का बैनर भी लगा है। महापौर किरन राजू बुकसेलर की बुधवार को इस पार्किंग पर नजर पड़ी। उन्होंने पार्किंग पर मौजूद लोगों से पूछताछ की तो वह सही जवाब नहीं दे सके।



महापौर ने नगर आयुक्त व अपर नगर आयुक्त को पत्र लिखकर बताया कि नगर निगम का बैनर लगाकर अवैध रूप से चल रही पार्किंग से नगर निगम की छवि धूमिल हो रही है। उन्होंने इस पार्किंग को तत्काल हटाने के निर्देश दिए। उनके आदेश के बाद भी अवैध पार्किंग नहीं हट सकी। नगर आयुक्त अरुण प्रकाश ने बताया कि कई पत्र उनके पास आए हैं, इनमें से एक महापौर का पत्र भी हो सकता है। पत्र मिलने के बाद  कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed