{"_id":"60da2bd78ebc3e798015c238","slug":"nagar-nigam-board-meeting-tomorrow-jhansi-news-jhs1982379190","type":"story","status":"publish","title_hn":"150 करोड़ के प्रस्तावों पर आज बोर्ड लगाएगा मुहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
150 करोड़ के प्रस्तावों पर आज बोर्ड लगाएगा मुहर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। स्मार्ट सिटी मिशन के जरिए कराए जाने वाले करीब 150 करोड़ रुपये के नए कार्यों पर आज स्मार्ट सिटी बोर्ड मुहर लगा सकता है। इनमें मल्टीलेवल पार्किंग के अलावा हीरोज ग्राउंउ में ध्यानचंद म्यूजियम के साथ ही सालिड वेस्ट मैनेजमेंट के तहत कूड़ा निस्तारण की अत्याधुनिक इकाई स्थापित किए जाने के प्रस्ताव शामिल हैं। प्रोसेसिंग प्लांट स्थापित होने से झांसी भी बड़े एवं आधुनिक शहरों में शुमार हो सकेगा। अभी प्रदूषण नियमों के विपरीत खुले में ही कूड़ा डंप किया जा रहा है।
स्मार्ट सिटी मिशन की 19 वीं बैठक कई मायनों मेें अहम होगी। पिछले दिनों स्मार्ट सिटी के अंर्तगत 130 करोड़ से चयनित कार्य निरस्त कर दिए गए थे। इनमें 13 स्मार्ट रोड समेत ड्रेनेज, सेंट्रल लाइटिंग, वाटर मीटर जैसे कार्य शामिल थे। मंडलायुक्त डा.अजय शंकर पांडेय ने इनकी जगह नए कार्यों के प्रस्ताव बनाने को कहा था। इसके बाद नगर निगम ने तीन मुख्य कार्य प्रस्तावित किए। इनमें सबसे अहम सालिड वेस्ट मैनेजमेंट के जरिए प्रोसेसिंग प्लांट तैयार करना है। स्वच्छ भारत मिशन की कड़ी शर्तों के बावजूद नगर निगम अभी भी खुले में हजारों मीट्रिक टन कूड़ा डंप करता है। बोर्ड की मंजूरी से शहर को खुले में कूड़ा निस्तारण किए जाने की समस्या का खत्मा हो सकेगा। इलाइट चौराहे पर 400 से अधिक वाहनों की पार्किंग के लिए जगह बनाई जाएगी। इसी तरह हाकी के जादूगर ध्यानचंद की याद में हीरोज ग्राउंड में म्यूजियम भी बनाए जाने का प्रस्ताव है। हॉकी एवं ध्यानचंद के जीवन के बारे में बताने को कियास्क लगाए जाएंगे। ध्यानचंद की विशाल प्रतिमा भी स्थापित किए जाने का प्रस्ताव है। सभी कार्यों की कुल लागत करीब 150 करोड़ के करीब आंकी गई है। बैठक कमिश्नरी सभागार में दोपहर ग्यारह बजे से आंरभ होगी।
बोर्ड बैठक में महत्वपूर्ण प्रस्तावों को शामिल किया गया है। बोर्ड की मंजूरी के बाद इनके डीपीआर तैयार कराए जाएंगे। विलंबित हो चुके कामों में भी तेजी लाई जाएगी। स्मार्ट सिटी के कार्यो में कुछ माह के भीतर बदलाव दिखाई देने लगेगा। डॉ.अजय शंकर पांडेय
विज्ञापन
मंडलायुक्त