फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Today is Vijayadashami; effigies of Ravana, Kumbhakarna, and Meghnada will be set ablaze.

Jhansi News: विजयादशमी आज, रावण, कुंभकर्ण व मेघनाद के पुतलों का होगा दहन

Tue, 20 Oct 2026 02:20 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Today is Vijayadashami; effigies of Ravana, Kumbhakarna, and Meghnada will be set ablaze.
सदर बाजार जिम खाना मैदान में दशहरा पर रावण, कुंभकर्ण&nb
झांसी। मंगलवार को महानगर में विजयादशमी पर्व उल्लास से मनाया जाएगा। मुक्ताकाशी मंच के समीप दशहरा मैदान, जिमखाना मैदान सदर, प्रेमनगर सहित विभिन्न क्षेत्रों में रावण, कुंभकर्ण एवं मेघनाद के विशालकाय पुतलों का दहन होगा। आतिशबाजी का आकर्षक मुकाबला होगा। इससे पहले भगवान श्रीराम एवं रावण की सेनाएं भ्रमण करेंगी, जो आकर्षण रहेगा। वहीं, दशहरा पर महानगर में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा जयकारों के साथ निकलेगी। विभिन्न संगठनों की ओर से शस्त्र पूजन कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन


श्रीरामलीला कमेटी सदर बाजार के सदस्य विकास खत्री ने बताया कि जिमखाना मैदान में शाम पांच बजे से विजयादशमी समारोह शुरू होगा। रावण, कुंभकर्ण एवं मेघनाद के विशालकाय पुतलों का दहन होगा। इस दौरान आतिशबाजी का मुकाबला होगा, जो आकर्षण रहेगा। रावण का पुतला 50 फीट एवं कुंभकर्ण व मेघनाद के पुतले 45-45 फीट के होंगे। इससे पहले श्रीराम एवं रावण की सेनाएं भ्रमण करेंगी। श्रीराम का विजयी तिलक होगा। इधर, श्रीराम लीला प्रेम नाट्य समिति प्रेमनगर के तत्वावधान में मंगलवार को शाम छह बजे नीम वाली माता मंदिर के सामने मैदान में विजयादशमी समारोह होगा। मुख्य संचालक सियाराम शरण चतुर्वेदी ने बताया कि रावण, कुंभकर्ण एवं मेघनाद के चलायमान विशालकाय पुतलों का दहन एवं आतिशबाजी का शानदार मुकाबला होगा।
विज्ञापन

इधर, बुंदेलखंड दशहरा कमेटी की ओर से मुक्ताकाशी मंच के समीप दशहरा मैदान में विजयादशमी समारोह होगा। रंगोली, फैंसी ड्रेस, मेहंदी प्रतियोगिताएं होंगी। विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। दोपहर में राम बरात निकलेगी। शाम छह बजे से आतिशबाजी एवं लाइट एंड साउंड शो, लेजर शो आकर्षण होगा। 400 फीट की सोने की लंका विशेष आकर्षण रहेगी। रावण, कुंभकर्ण एवं मेघनाद के लगभग 80 फीट के विशालकाय पुतलों का दहन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



इधर, मां दुर्गा उत्सव समिति द्वारा विजयादशमी पर्व पर दोपहर 2:30 बजे से मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा एवं श्रीराम व रावण की सेना का जुलूस निकलेगा। युवा ब्राह्मण महासंघ के तत्वावधान में श्री गोपीनाथ जी के मंदिर में दोपहर 12 बजे शस्त्र पूजन एवं संगोष्ठी होगी। वहीं, श्री सिद्धेश्वर मंदिर में धर्माचार्य हरिओम पाठक की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें कहा गया कि 20 अक्तूबर को विजयादशमी पर्व मनेगा। मां दुर्गा एवं मां महाकाली की प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा निकलेगी। सभी दुर्गा उत्सव समितियों से आग्रह किया कि शोभायात्रा में मानक के अनुसार डीजे बजाएं। बैठक में रवीश त्रिपाठी, राकेश चतुर्वेदी, रमेश सेन, राजीव पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed