{"_id":"6ad682ccd3dda0a14f06c130","slug":"ten-thousand-devotees-offered-oblations-during-a-yajna-at-pitambara-peeth-jhansi-news-c-11-jhs1019-901350-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: दस हजार श्रद्धालुओं ने पीतांबरा \nपीठ में यज्ञ में दीं आहुतियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: दस हजार श्रद्धालुओं ने पीतांबरा पीठ में यज्ञ में दीं आहुतियां
विज्ञापन
झांसी। शहर से करीब 25 किलोमीटर दूर दतिया में स्थित श्रीपीतांबरा पीठ में नौवीं को दो हवन कुंडों में 10 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने आहुतियां दीं। इसके बाद भंडारा हुआ। इसमें भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं में प्रसाद ग्रहण किया। इसी दौरान पीतांबरा पीठ ट्रस्ट की अध्यक्ष और न्यासियों ने बगलामुखी देवी के सामने बनी यज्ञशाला में आहुतियां दीं।
सोमवार की सुबह करीब 6 बजे पीठ के आचार्यों द्वारा उच्चारित मंत्रों के साथ यज्ञशाला में भक्तों ने आहुतियां देना शुरू किया गया। यह क्रम लगभग 2 बजे तक चलता रहा। वहीं करीब 9 बजे पुरानी यज्ञशाला में हवन शुरू हुआ। इसमें भी हजारों श्रद्धालुओं ने समूह में आहुतियां दीं। इसी दौरान सुबह करीब 10 बजे पीतांबरा पीठ ट्रस्ट की अध्यक्ष और राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया व न्यासीगण हरिराम सांवला, डॉ. धीरेंद्र सिंह चंदेल, ध्यानेंद्र सिंह और डॉ. अनुराधा शर्मा ने बगलामुखी देवी के सामने बनी यज्ञशाला में हवन किया। सुबह करीब 11:30 बजे पीठ परिसर में बने दस हजार लोगों की क्षमता वाले हॉल में भंडारा शुरू हुआ। इसमें 15 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। पीठ प्रबंधक डॉ. चंद्रमोहन मिश्रा ने बताया कि हवन में 10 हजार से ज्यादा लोगों ने आहुतियां दीं। वहीं, भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान पीठ से जुड़े सेवक, साधकों का सहगोग रहा।