फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Social media content creators rammed three police vehicles and fled, but were caught after a pursuit.

Jhansi News: पुलिस की तीन गाड़ियों को टक्कर मारकर भागे रीलबाज, पीछा कर दबोचे गए

Tue, 20 Oct 2026 02:44 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Social media content creators rammed three police vehicles and fled, but were caught after a pursuit.
झांसी। पहूज डैम के पास सोमवार शाम करीब छह बजे तेज रफ्तार में कार दौड़ाकर रील बना रहे युवकों ने पुलिस की तीन गाड़ियों को टक्कर मार दी। पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो आरोपी कार रोकने के बजाय रफ्तार बढ़ाकर भागने लगे। पीछा करने के दौरान उन्होंने चीता पुलिस की बाइक, क्षेत्राधिकारी की कार और सीपरी बाजार थाना प्रभारी की कार को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया।
विज्ञापन

काफी देर तक पीछा करने और घेराबंदी के बाद पुलिस ने कार सवार प्रेमनगर के सिल्वर्ट गंज निवासी शोएब अनवर (19), पुलिया नंबर नौ निवासी सागर पाल (20), वीर चौधरी (20), महावीर मोहल्ला निवासी समर्थ तिवारी (19) एवं नगरा निवासी शशांक शुक्ला (21) को पकड़ लिया।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शाम करीब छह बजे पहूज डैम के पास कार सवार युवक तेज रफ्तार में गाड़ी दौड़ाकर रील बना रहे थे। सीपरी बाजार थाना प्रभारी जेपी चौबे समेत पुलिस टीम विसर्जन का जायजा लेने पहुंची थी, पुलिस टीम के युवकों को रोकने की कोशिश करने पर कार सवार रुकने के बजाय भागने लगे। इस पर पुलिस ने बाइक सवार चीता पुलिसकर्मियों को सूचना दी। चीता टीम के पहुंचने के बाद भी आरोपियों ने कार नहीं रोकी और चीता बाइक को टक्कर मारकर आगे निकल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

चीता पर सवार पुलिस कर्मी अलिखेश पटेल घायल हो गया। पुलिस टीम ने आरोपियों को पकड़ने के लिए घेराबंदी की। इस दौरान कार सवारों ने सामने से आ रही क्षेत्राधिकारी की कार को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद सीपरी बाजार थाना प्रभारी की कार को भी टक्कर मार दी। पुलिस टीम ने पीछा करके के साथ ही उनको आखिरकार घेरकर पकड़ लिया। पुलिस कार समेत पांचों आरोपियों को पकड़कर थाने लाई। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वह रील बनाने के लिए यहां अक्सर आते थे। उनकी कार में काला शीशा चढ़ा हुआ था। एसएसपी विकास कुमार के मुताबिक आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवाई कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed