फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Nagar nigam board meeting

नगर निगम : फिर उठने लगी सदन की बैठक की मांग

Sun, 30 Aug 2020 12:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Nagar nigam board meeting
Nagar nigam board meeting
झांसी। नगर निगम में एक बार फिर से सदन की बैठक कराने को लेकर पार्षद लामबंद हो चुके हैं। पार्षदों ने बैठक न होने से पर तीन सितंबर से धरने पर बैठने का एलान किया है। इसे लेकर सोमवार को पार्षद महापौर से मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन

नगर निगम में सदन की बैठक बीते साल नवंबर में हुई थी। इस दौरान पारित किए गए निर्माण और विकास कार्य अब तक नहीं हो सके हैं। साथ ही अधिकारी पार्षदों को कोरोना और लॉकडाउन का हवाला देते हुए विकास कार्यों को टाल रहे हैं। पार्षदों ने अनलॉक शुरू होने के बाद भी बैठक कराने की मांग की थी, लेकिन संक्रमण के मामले बढ़ने के चलते बैठक नहीं कराई जा सकी। अब जब लखनऊ में विधानसभा सत्र शुरू हो चुका है, तो पार्षद सदन की बैठक की मांग उठा रहे हैं। पार्षद उमेश जोशी का कहना है कि सदन की बैठक न होने से वार्ड में विकास कार्य नहीं हो पा रहे हैं। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर बैठक कराई जा सकती है। पार्षद पुष्पेंद्र का कहना है कि सदन की बैठक में विकास कार्य प्रस्तावित होंगे। साथ ही पिछली बैठक के प्रस्तावों पर अमल न होने पर सवाल जवाब किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed