{"_id":"65906362ec5f3dd2250bb0f9","slug":"music-fun-and-excitement-10-thousand-people-will-celebrate-new-year-in-goa-and-manali-jhansi-news-c-11-1-jhs1004-235240-2023-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: म्यूजिक, मस्ती और धमाल... 10 हजार लोग गोवा और मनाली में मनाएंगे नया साल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: म्यूजिक, मस्ती और धमाल... 10 हजार लोग गोवा और मनाली में मनाएंगे नया साल
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। नए साल का जश्न मनाने के लिए झांसी से दस हजार लोग गोवा, शिमला, मनाली और श्रीनगर जाएंगे। वहीं 31 दिसंबर की रात को झांसी के ज्यादातर होटल, रेस्टोरेंट पार्टी के लिए बुक कर लिए गए हैं। बॉलीवुड, पंजाबी गीतों पर युवा डीजे पर थिरकते हुए युवा नए साल का इस्तकबाल करेंगे। होटल, रेस्टोरेंट की तरफ से भी आकर्षक पैकेज दिए गए हैं।
साल 2024 के स्वागत के लिए किटी समूह और महिला संगठनों ने भी आयोजनों की तैयारी की है। इसके अलावा कॉलोनियों भी नववर्ष पर कई आयोजन होंगे। कई कॉलोनियाें को गुब्बारे और लाइटों से सजाया जाएगा। कैलाश रेजीडेंसी सोसाइटी के अध्यक्ष राकेश यादव, सचिव महेंद्र गुप्ता और पूर्व सचिव डीके तिवारी ने बताया कि एक जनवरी को जश्न मनाकर नए साल का स्वागत किया जाएगा। ओमशांति नगर वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष मुकेश मिश्रा ने बताया कि एक जनवरी की रात आठ बजे पारिवारिक मिलन समारोह एवं सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा। ट्रैवल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि नए साल के मद्देनजर गोवा, शिमला, मनाली, श्रीनगर, राजस्थान से लेकर केरल घूमने जाने के लिए सबसे ज्यादा लोगों ने पैकेज लिया है। सामान्य दिनों की तुलना में इन दिनों होटलों का किराया भी 20 से 30 फीसदी बढ़ जाता है। इसके बावजूद लोगों में नए साल का जश्न अपने पसंदीदा जगहों पर जाकर मनाने का उत्साह है।
ग्रीटिंग कार्ड खरीदने को उमड़े लोग
नए साल पर ग्रीटिंग कार्ड देने का चलन है। ऐसे में शनिवार को दिनभर दुकानों पर ग्रीटिंग कार्ड खरीदने के लिए भीड़ उमड़ती रही। ग्रीटिंग कार्ड का मूल्य 50 से लेकर 500 रुपये तक रहा।
विज्ञापन
ये है टूर पैकेज
..................
स्थान दिन मूल्य संख्या
शिमला-मनाली छह 14,700 प्रति व्यक्ति
कश्मीर पांच 55,000 दो बच्चों समेत चार लोग
गोवा चार 29,000 दो बच्चों समेत चार लोग
झांसी के करीब दस हजार लोग इस बार नया साल दूसरे राज्यों में अपनी पसंदीदा जगहों पर मनाएंगे। ज्यादातर लोग 30 दिसंबर की रात को ही घूमने के लिए रवाना हो जाएंगे। - अनिरुद्ध रावत, अध्यक्ष, बुंदेलखंड ट्रैवल एसोसिएशन।
सबसे ज्यादा झांसी से लोगों ने गोवा, मनाली, श्रीनगर, शिमला, राजस्थान, केरल जाने के लिए पैकेज लिया है। ट्रेन, फ्लाइट से लेकर कइयों ने ट्रैवलर बस तक बुक कराई है। - चंद्र कुमार सोनी, सचिव, बुंदेलखंड ट्रैवल एसोसिएशन।
31 दिसंबर की रात को नए साल का जश्न मनाने के लिए लोगों ने रेस्टोरेंट बुक कराया है। एक व्यक्ति के लिए पैकेज एक हजार और युगल के लिए 1799 है। भरपेट मनपसंद खाना खा सकेंगे। - हरप्रीत सिंह, रेस्टोरेंट संचालक।