फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   murder wounded in a police encounter

पुलिस मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से मुख्य आरोपी रामप्रताप घायल

Fri, 02 Jul 2021 12:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
murder wounded in a police encounter
पुलिस मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से मुख्य आरोपी रामप्रताप घायल
विज्ञापन

एरच। पैरोल पर आए कैदी की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी रामप्रताप बुधवार की रात को पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हो गया। उसका साथी को भी गिरफ्तार कर लिया गया। उनके पास से तमंचा, कारतूस, आला कत्ल और कुल्हाड़ी मिली है। अभी तीसरा आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर है। मुख्य आरोपी पर पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम रखा था।
थाना क्षेत्र के गोकुल गांव में 27 की सुबह दस बजे मंदिर से पूजा कर लौटते समय सजायाफ्ता कैदी नेपाल सिंह (65) की गांव के ही रामप्रताप ने अपने साथी कल्लू पाल और संजय सिंह के साथ मिलकर धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी थी। इस मामले में नेपाल सिंह के भतीजे ने ही तीनों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कई दिन दबिश देने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर एसएसपी ने मुख्य आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। पुलिस ने बताया कि बुधवार की रात को खड़ैनी-गुरसराय मार्ग पर कन्या इंटर कॉलेज के पास वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी रामप्रताप अपने साथी के साथ बाइक से जा रहा है। इस दौरान रास्ते में घेराबंदी कर उनको रोकने का प्रयास किया गया। इतने में ही रामप्रताप ने फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई। एक गोली रामप्रताप के पैर में लगी। वह घायल होकर गिर गया। इस दौरान उसके साथी को भी गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के पास से एक तमंचा, आला कत्ल और एक कुल्हाड़ी बरामद की गई। तीसरा आरोपी संजय सिंह अभी फरार है। मुठभेड़ के दौरान थानाध्यक्ष त्रदीप सिंह, एस आई राजेश पाल सिंह, एसआई प्रेमसागर, पी एल प्रजापति, आदेश राना , त्रिभुवन सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

गांव में खुलेआम घूमने से खून खौल उठा था
गिरफ्तारी के बाद मुख्य आरोपी रामप्रताप ने पुलिस को बताया कि उसने नेपाल सिंह की हत्या बदला लेने के लिए की थी। उसके चाचा नन्हे सिंह उर्फ सुरेंद्र सिंह की नौ साल पहले 19 फरवरी 2012 को नेपाल सिंह ने गला रेत कर हत्या कर दी थी। चाचा की हत्या का बदला लेने की वह फिराक मे था। आजीवन सजा काट रहेा कैदी नेपाल सिंह एक जून पैरोल पर घर आया था। इसके बाद वह खुलेआम गांव में घूम रहा था। इससे उसका खून खोल उठा था। इसी को लेकर उसने अपने साथियों के साथ मिलकर उसे मार डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed