फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   murder of cashier, three arrested wife also accused

प्रेमी ने दोस्तों के साथ मिलकर कैशियर को उतारा था मौत के घाट

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2020 08:51 PM IST
विज्ञापन
murder of cashier, three arrested wife also accused
मेडिकल स्टोर पर कैशियर का काम करने वाले आलोक तिवारी की हत्या पत्नी के प्रेमी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर की थी। नवाबाद थाना पुलिस ने घटना का खुलासा कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पत्नी को भी अभियुक्त बनाया गया है। थाना नवाबाद के गुमनावारा निवासी आलोक तिवारी (32) मेडिकल कॉलेज के सामने बने एक मेडिकल स्टोर पर कैशियर थे। 8 मई की सुबह वह घर से निकले थे, लेकिन देर रात घर नहीं लौटे। दस मई को उनका शव कानपुर हाईवे पर कोछाभांवर के निकट सूखे तालाब में पड़ा मिला था। उनकी डंडे मारकर व ईंटें पटकर हत्या कर दी गई थी। आधा शरीर जला था। इस मामले में नवाबाद थाना पुलिस ने सोमवार को हमीरपुर के जरिया थाना क्षेत्र के गोहांड व हाल कोछाभांवर निवासी नरेंद्र राजपूत, करगुवां निवासी सुशील यादव व अंकित यादव को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी विनोद कुमार मिश्रा के अनुसार आलोक की पत्नी पूनम से नरेंद्र राजपूत के तीन साल से अवैध संबंध थे। आलोक को रास्ते से हटाने के लिए नरेंद्र ने अपने उक्त दोनों साथियों को अपने साथ लिया। आठ मई की रात योजना के अनुसार नरेंद्र ने सुशील की मोटर साइकिल लेने के बाद आलोक को बिठाया। वे उसे तालाब पर ले गए और वहां ईंट डंडों से उसकी हत्या कर दी। पेट्रोल डालकर जला दिया, ताकि उसकी पहचान न हो सके। षंडयंत्र में शामिल पत्नी को भी अभियुक्त बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed