फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Munnalal and Hydel sub-centre remained shut for two and a half hours, 50 thousand population was affected

Jhansi News: ढाई घंटे ठप रहा मुन्नालाल व हाईडिल उपकेंद्र, 50 हजार की आबादी रही प्रभावित

Fri, 18 Jul 2025 01:28 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jul 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
Munnalal and Hydel sub-centre remained shut for two and a half hours, 50 thousand population was affected

विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी



झांसी। बृहस्पतिवार की दोपहर 3:30 बजे 33 केवी लाइन स्थित खंभा क्षतिग्रस्त हो गया। मुन्नालाल व हाईडिल उपकेंद्र की बिजली ठप हो गई। मोहल्लों में ढाई घंटे तक आपूर्ति बाधित रही। उमस से 50 हजार से अधिक आबादी परेशान रही।


अधिकांश खंभे बारिश से गल गए हैं। कई तो दीवारों पर झुक गए हैं। इलाहाबाद बैंक के पास डीआईजी आवास के समीप से गुजरी 33 केवी लाइन पर लगा खंभा भी गलकर क्षतिग्रस्त हो गया। 33 केवी की लाइन से आपूर्ति बाधित होने से मुन्नालाल व हाईडिल उपकेंद्र की बिजली ठप हो गई। बिजली कर्मियों ने ढाई घंटे में क्षतिग्रस्त खंभे को सुधारा। इसके बाद बिजली चालू की गई। उप खंड अधिकारी मीनू कुमार ने बताया कि बारिश के चलते 33 केवी लाइन का खंभा क्षतिग्रस्त हो गया था। सुधार कार्य कर सप्लाई चालू कराई गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed