फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Municipal employees arrived late and waited at the gate.

Jhansi News: देर से आए नगर निगम कर्मचारी, गेट पर किया इंतजार

Wed, 12 Nov 2025 02:17 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Nov 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
Municipal employees arrived late and waited at the gate.

विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। नगर निगम में देर से आने वाले कर्मचारियों को गेट पर ही रोक दिया गया। बाद में उन्हें कार्यालय में प्रवेश तो मिल गया मगर चेतावनी पत्र भी थमा दिया गया। इसमें आगे से समय पर ही कार्यालय आने की हिदायत दी गई।




नगर निगम में कई अधिकारी और कर्मचारी समय पर नहीं आते हैं। चूंकि, ये सीधे जनता से जुड़ा हुआ विभाग है। ऐसे में लोगों को भी अपनी समस्या दूर कराने के लिए इंतजार करना पड़ता है। मंगलवार को नगर आयुक्त आकांक्षा राणा ने बिल्डिंग का निरीक्षण भी किया। इसके साथ ही उन्होंने निर्देश दिए कि सुबह 10 बजे के बाद जो भी स्टाफ कार्यालय आए, उसे गेट पर ही रोक दिया जाए। इसके बाद उन्होंने निरीक्षण भी किया। अनुपस्थित कर्मचारियों को चेतावनी पत्र जारी किया गया। कहा गया कि समय से कार्यालय आएं। भविष्य में अगर पुनरावृत्ति होती है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed