{"_id":"62fe8e4e5638f52314396035","slug":"municipal-corporation-will-spend-two-and-a-half-crores-on-the-sterilization-of-stray-dogs-jhansi-news-jhs2269502122","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवारा कुत्तों की नसबंदी पर पौने दो करोड़ खर्च करेगा नगर निगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवारा कुत्तों की नसबंदी पर पौने दो करोड़ खर्च करेगा नगर निगम
विज्ञापन
झांसी। आवारा कुत्तों की बढ़ती आबादी पर लगाम लगाने के लिए नगर निगम द्वारा महानगर के पंद्रह हजार से अधिक कुत्तों की नसबंदी की जाएगी। नसबंदी की जिम्मेदारी एक एनजीओ को सौंपी गई है। नसंबदी करने के लिए बिजौली में नसबंदी केंद्र बनाया गया है। इसी माह के अंत तक नसबंदी का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। जिस पर नगर निगम द्वारा पौने दो करोड़ से अधिक खर्च किए जाएंगे।
शहर में आवारा कुत्तों की आबादी में लगातार इजाफा हो रहा है। महानगर की हर गली और मुहल्लों के लोग कुत्तों के आतंक से परेशान हैं। नगर निगम द्वारा एक एनजीओ से जो अनुबंध किया गया है। अनुबंध के मुताबिक एनजीओ द्वारा कुत्तों को पकड़कर नसबंदी केंद्र लाया जाएगा। पूरी तरह स्वस्थ्य होने के बाद कुत्ते को उसी स्थान पर छोड़ा जाएगा जिस जगह से उसको लाया गया है। वहीं सभी कुत्तों का टीकाकरण भी किया जाएगा। इसके लिए नगर निगम द्वारा प्रति कुत्ता साढ़े बारह सौ रुपये अदा किए जाएंगे।
नगर आयुक्त पुलकित गर्ग ने बताया कि आवारा कुत्तों की आबादी पर लगाम लगाने के लिए कुत्तों की नसबंदी कराई जाएगी। इसके लिए अनुबंध कर लिया गया है। इसी माह से नसबंदी करने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इसे नगर निगम द्वारा लगभग पौने दो करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।