फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Municipal Corporation: Roads, culverts and mayor's residence will be built with Rs 14 crores

नगर निगम : 14 करोड़ से बनेंगी सड़कें, पुलिया और मेयर आवास

Mon, 07 Oct 2024 03:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation: Roads, culverts and mayor's residence will be built with Rs 14 crores
टेंडर प्रक्रिया पूरी, जल्द शुरू होगा काम, मरम्मत भी कराई जाएगी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। नगर निगम की ओर से 14 करोड़ से शहर की सड़कों, पुलिया और मेयर आवास का निर्माण कराया जाएगा। वार्डों में मरम्मत का भी कार्य होगा। इसके लिए, नगर निगम की ओर से टेंडर प्रक्रिया पूरी हो गई है। जल्द ही यह काम शुरू हो जाएगा।

नगर निगम की तरफ से हाल ही में 149 कार्यों के टेंडर कराए गए हैं। ये कार्य करीब 14 करोड़ रुपये से कराए जाएंगे। पैच वर्क, नाले-नाली की मरम्मत, नाला डायवर्जन, सड़क की मरम्मत, नाला कवर्ड, साइड पटरी सुधार, इंटरलॉकिंग आदि कार्य कराया जाएगा। इसके अलावा, बारिश के दौरान कई जगहों पर सड़कों पर गड्ढे भी हो गए हैं। इससे हादसों का खतरा बना हुआ है। लोगों को आवागमन में भी काफी दिक्कत हो रही है। ऐसे में निगम की ओर से सड़कों का पैचवर्क भी कराया जाएगा। साथ ही अशोक सनफ्रान सिटी के अंदर नगर निगम की जमीन पर 1.86 करोड़ महापौर का आवास बनवाया जाएगा। इसके लिए, नगर निगम की ओर से टेंडर निकाला गया था। नगर निगम के मुख्य अभियंता राजवीर सिंह ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया पूरी हो गई है। जल्द ही ये कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed