फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Municipal Corporation purchased at one and a half lakh rupees

डेढ़ लाख रुपये अधिक पर नगर निगम ने खरीदे रोबोट

Thu, 19 Aug 2021 01:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation purchased at one and a half lakh rupees
झांसी। नगर निगम ने नाला सफाई में काम आने वाले रोबोट बाजार भाव से करीब डेढ़ लाख रुपये अधिक कीमत देकर खरीदे हैं। इसका खुलासा निगम पार्षदों ने ही एक स्टिंग करके किया है। पार्षदों ने इससे संबंधी सभी कागजात महापौर को सौंपकर पूरे मामले की जांच कराए जाने की मांग की है। पार्षदों ने इस पूरी खरीद में कमीशनबाजी का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

पिछले माह नगर निगम ने पंद्रहवें वित्त आयोग के जरिए करीब एक करोड़ की लागत से तीन रोबोट खरीदे थे। इनका इस्तेमाल नाला सफाई में किया जाता है। मैनुअल सफाई न होने वाले स्थानों में इनसे सफाई कराई जा सकती है। गोरामछिया स्थित एक बहुराष्ट्रीय कंपनी की एजेंसी से इनकी खरीद हुई। निगम को 18 प्रतिशत जीएसटी जोड़ने के बाद यह गाड़ी (स्कीड स्टियर लोडर 155 बीएचएल) 33.94 लाख रुपये में दी गई। खरीद के बाद नगर निगम के कार्यकारिणी सदस्य दिनेश कुमार दीपू, विकास खत्री एवं उमेश गौतम स्टिंग के इरादे से दूसरे निकाय के खरीददार बनकर एजेंसी पहुंच गए। प्रोपराइटर से बातचीत के बाद वही रोबोट (स्कीड स्टियर लोडर 155 बीएचएल) 32.44 लाख रुपये में देने को राजी हो गया। प्रोपराइटर ने बाकायदा इसका लिखित कोटेशन (एनएमपीएल /झांसी/ 61) बनाकर पार्षदों को दे दिया। पार्षदों ने इस दाम को भी ज्यादा बताते हुए कम कराने को कहा। प्रोपाराइटर ने इसमें भी एक लाख रुपये कम करने का भरोसा दिलाया। पार्षदों ने सारे कोटेशन लेने के बाद यह कागज महापौर को सौंप दिए। पार्षदों का आरोप है कमीशनबाजी के चलते ऊंची कीमत पर गाड़ी खरीद करके नगर निगम को चपत लगाई गई हालांकि पंद्रहवें वित्त आयोग के पैसा लैप्स हो जाने की वजह से इनका भुगतान नहीं हो सका है। कार्यकारिणी पार्षद विकास खत्री ने पूरे मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्र्रवाई की मांग की है। वहीं, प्रभारी नगर आयुक्त शादाब असलम का कहना है गाड़ियों के साथ अतिरिक्त बकेट भी लिए गए हैं। उसकी वजह से इन कीमतों में मशीन मिली है। गाड़ियों के दाम का परीक्षण के बाद ही उनकी खरीद हुई है।
विज्ञापन

गाड़ियों से अब तक नहीं हुई नालों की सफाई
नालों की सफाई के लिए इसके पहले भी रोबोट खरीदे गए थे लेकिन, इनका इस्तेमाल ही नहीं हुआ। यह रोबोट वर्कशाप में ही खड़े-खड़े स्क्रैप हो गया। वहीं, इन तीन नए तीन रोबोट को आए करीब डेढ़ माह होने को हैं लेकिन, इनका भी इस्तेमाल अभी शुरू नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed