फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   multiplex complex construct in railway land

रेलवे की जमीन पर बनेगा मल्टीप्लेक्स कांपलेक्स

Thu, 05 Sep 2019 02:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Sep 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
multiplex complex construct in railway land
multiplex complex construct in railway land
रेलवे की जमीन पर बनेगा मल्टीप्लेक्स कांपलेक्स
विज्ञापन

झांसी। बड़े महानगरों की तरह शहर के बीच इलाइट- सीपरी बाजार मार्ग पर रेलवे की जमीन पर मल्टीप्लेक्स कांपलेक्स का निर्माण होगा। रेलवे भूमि विकास प्राधिकरण ने इसके लिए घनाराम मल्टीप्लेक्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी से अनुबंध कर लिया है। कंपनी को यह जमीन 45 साल के लिए लीज पर दी गई है। कांपलेक्स में छह सिनेमाघर, फूड कोर्ट, शापिंग मॉल, शोरूम व बिग बाजार की तरह एंकर स्टोर होंगे। अक्तूबर से इसका निर्माण शुरू हो जाएगा।
रेलवे ने आय के स्रोत बढ़ाने के लिए अपनी कीमती जमीन का धीरे- धीरे वाणिज्यिक उपयोग करना शुरू कर दिया है। किस जमीन का उपयोग कैसे करना है, इसकी जिम्मेदारी रेलवे भूमि विकास प्राधिकरण (आरएलडीए) को सौंपी गई है। आरएलडीए ने रेलवे स्टेशन के सामने बन रहे कांपलेक्स के बाद अब इलाइट सीपरी बाजार रोड पर चंद्रशेखर तिराहा के पास की अपनी जमीन का अनुबंध कर दिया है। मल्टीप्लेक्स कांपलेक्स बनाने के लिए 6669 वर्ग मीटर जमीन 45 साल के लिए घनाराम मल्टीप्लेक्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को लीज पर दी गई है। इस कंपनी के दो साझीदार हैं। बदले में संबंधित कंपनी को 30.68 करोड़ रुपये अदा करने हैं। अक्तूबर से इसका निर्माण शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

मल्टीप्लेक्स कांपलेक्स छह मंजिला होगा। भूतल में दो तल (बेसमेंट) बनेंगे, जिसमें पार्किंग की व्यवस्था होगी। रेलवे ने डिजाइन को स्वीकृति प्रदान कर दी है। कांपलेक्स में फूड कोेर्ट (खान पान के रेस्टोरेंट), छह सिनेमाघर, बिग बाजार की तरह खाद्य वस्तुओं और रेडीमेंट कपड़ों के शोरूम, बच्चों के मनोरंजन के साधन उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे भूमि विकास प्राधिकरण ने संबंधित कंपनी से अनुबंध कर लिया है। शीघ्र ही संबंधित जमीन पर निर्माण शुरू होगा।
मनोज कुमार सिंह, जनसंपर्क अधिकारी।
स्टेशन के सामने चल रहा है निर्माण
रेलवे स्टेशन के सामने जूनियर रेलवे इंस्टीट्यूट गेट के बगले से दस हजार वर्ग फीट में मल्टी फंक्शनल कांपलेक्स का निर्माण चल रहा है। साल 2011 में रेल विकास निगम लिमिटेड ने ठेका झांसी की एक कंपनी को दिया था। ठेका लेने वाली कंपनी को स्वयं छह मंजिला कांपलेक्स का निर्माण कर उसकी देखरेख करना है। बदले में रेलवे को हर साल तय राजस्व देना है। सात करोड़ रुपये में यह जमीन लीज पर दी गई है। इसके भूतल में पार्किंग और दूसरे तल में होटल, रेस्टोरेंट के किचिन व स्टोर रूम बनेंगे। फर्स्ट और सेकेंड फ्लोर में रेस्टोरेंट, मेडिकल स्टोर और अन्य यात्री सुविधा से जुड़ी दुकानें खुलेंगी। ऊपर की तीन मंजिलों में होटल खुलेगा।

प्रेमनगर क्षेत्र में भी चल रहा सर्वे
प्रेमनगर क्षेत्र स्थित वैगन मरम्मत कारखाने और पुलिया नंबर नौ के पास भी रेलवे की कीमती जमीन पड़ी है, जिसका अभी कोई उपयोग नहीं हो रहा है। रेलवे इस जमीन को भी वाणिज्यिक उपयोग में देने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए सर्वे कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed