फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Mulayam Singh Yadav was a true sympathizer of farmers and the poor: Chandrapal Singh

किसानों और गरीबों के सच्चे हमदर्द थे मुलायम सिंह यादव : चंद्रपाल सिंह

Fri, 11 Oct 2024 04:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2024 04:27 AM IST
विज्ञापन
Mulayam Singh Yadav was a true sympathizer of farmers and the poor: Chandrapal Singh
फोटो...
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। पूर्व सांसद चंद्रपाल सिंह यादव के आवास पर समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित हुई। सभा में उनके चित्र पा माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। सभा को संबोधित करते हुए चंद्रपाल सिंह ने कहा कि मुलायम सिंह यादव भारत के किसानों और गरीबों के सच्चे हमदर्द थे।

उन्होंने समाजवादी विचार धारा को आगे बढ़ाया और दलित पिछड़े, अल्पसंख्यकों को न्याय दिलने में पूरे जीवन संर्घष किया। उनका पूरा जीवन संघर्ष की प्रतिभूति रहा। भारत के किसानों, गरीबों के लिए व सांप्रदायिक सौहार्द के लिए जीवन भर काम किया। इस मौके पर चंद्र प्रकाश मिश्रा, सिहवृत्त सिंह यादव, भगवती कुशवाहा, मीरा रायकवार, सतेंद्र पूरी, नरेश बब्बा, अरविंद यादव, बृजेंद्र सिंह, अलाउद्दीन कुरैशी, प्रकाश यादव आदि मौजूद रहे। वहीं इंडो जर्मनी टूल रूम सूक्ष्म लघु एवं मध्यम मंत्रालय के सदस्य अरविंद वशिष्ठ ने कहा कि मुलायम सिंह भारतवर्ष के जनप्रिय नेता थे। वह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के साथ भारत में रक्षामंत्री जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं। संचालन महामंत्री विजय कुशवाहा एवं आभार जितेंद्र यादव ने व्यक्त किया। अशोक पांडेय, मनीष कश्यप, निखिल पाठक, मदन तिवारी, अभिषेक दीक्षित, आशीष बाजपेई, मानस नायक मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed