फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   MRI testing prepare start in jila hospital

जिला अस्पताल में एमआरआई जांच की तैयारी

Sun, 27 Dec 2020 01:32 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Dec 2020 01:32 AM IST
विज्ञापन
MRI testing prepare start in jila hospital
झांसी। जिला अस्पताल में एमआरआई जांच शुरू होने की कवायद तेज हो गई है। अस्पताल प्रशासन ने क्षेत्रीय निदान केंद्र में मशीन की स्थापना का प्रस्ताव भेज दिया है। जगह की मंजूरी मिलते ही मशीन लगाने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इससे मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार द्वारा झांसी समेत 18 मंडल मुख्यालयों में पीपीपी (पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप) मॉडल पर एमआरआई मशीन लगवाने को मंजूरी दी जा चुकी है। इसके लिए 15 स्कवायर फुट जगह की जरूरत है। पिछले तीन साल से अस्पताल प्रशासन जगह फाइनल नहीं कर पा रहा है। पहले होम्योपैथी चिकित्सालय में मशीन की स्थापना को लेकर प्रस्ताव भेजा गया था लेकिन वह फाइनल नहीं हो सका। होम्योपैथी अस्पताल के अधिकारियों ने खुद की जगह होने का हवाला दिया। इसके बाद से अस्पताल अधिकारी कोई भी जगह तय नहीं कर पाए। अब अस्पताल प्रशासन ने इमरजेंसी के सामने स्थित क्षेत्रीय निदान केंद्र में मशीन की स्थापना का प्रस्ताव भेज दिया है। अपर निदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण की तरफ से जगह उपयुक्त है या नहीं, इसकी जांच के लिए अभियंता को भेजा जाएगा। हालांकि, अस्पताल के अधिकारियों का कहना है कि जगह उपयुक्त है, इसीलिए प्रस्ताव भेजा गया है। जल्द ही मशीन स्थापना की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

क्षेत्रीय निदान केंद्र में एमआरआई मशीन लगवाने के लिए प्रस्ताव बनाकर भेज दिया गया है। अब एडी हेल्थ अभियंता से जगह की इसकी जांच कराएंगे। जगह फाइनल होते ही मशीन की स्थापना शुरू हो जाएगी। - डॉ. केके गुप्ता, सीएमएस, जिला अस्पताल।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed