{"_id":"6a18a84d657ee4b22400bf23","slug":"motorcyclist-killed-in-collision-with-dumper-friend-injured-jhansi-news-c-11-jhs1004-805020-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: डंपर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दोस्त घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: डंपर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दोस्त घायल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। रक्सा कस्बे के पास सिजवाहा गांव में सड़क हादसे में 35 वर्षीय युवक राजेश राजपूत की मौत हो गई। वह अपने दोस्त गौतम वर्मा के साथ करारी स्थित पेट्रोलियम कंपनी से घर लौट रहा था, तभी पीछे से आ रहे डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
रक्सा कस्बे की राजापुर रोड आदिवासी कॉलोनी निवासी राजेश राजपूत (35) पुत्र शिवदयाल अपने दोस्त गौतम वर्मा (30) पुत्र जगदीश निवासी अथाई मोहल्ला के साथ शाम करीब 5 बजे करारी स्थित पेट्रोलियम कंपनी से बाइक पर सवार होकर वापस लौट रहा था। राजेश पेट्रोलियम कंपनी में ट्रक चालक था और विभिन्न पेट्रोल पंपों पर डीजल-पेट्रोल सप्लाई करता था। जब वे सिजवाहा गांव के पास बने वेयर हाउस पर पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे एक डंपर ने उन्हें टक्कर मार दी। राहगीरों के अनुसार, टक्कर लगते ही गौतम वर्मा सड़क की दूसरी ओर जा गिरा, जबकि राजेश राजपूत ट्रक के पहियों के बीच आने उसकी कुचलकर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही रक्सा पुलिस और राजेश के परिजन मौके पर पहुंचे। जहां राजेश को शव को देख परिजनों में कोहराम मच गया। छोटे भाई विक्की ने बताया कि राजेश तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। बड़े भाई प्रेम सिंह राजपूत की बीमारी के कारण दो वर्ष पहले मौत हो चुकी थी। अब राजेश की भी सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई है।
थाना प्रभारी रक्सा उदय प्रताप सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।