फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Motorcycle swept away in swollen river, father and son saved their lives with the help of a tree

Jhansi News: उफनाई नदी में मोटर साइकिल बही, पेड़ के सहारे पिता-पुत्र ने बचाई जान

Thu, 12 Sep 2024 03:13 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2024 03:13 AM IST
विज्ञापन
Motorcycle swept away in swollen river, father and son saved their lives with the help of a tree
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। भारी बारिश से रक्सा के पुनावली कला गांव में समोगर नदी भी उफना उठी। इससे गांव के लोगों का मुख्यालय से संपर्क कट गया। बुधवार रात उफनाई नदी को पार करने की कोशिश में पिता-पुत्र की मोटर साइकिल बह गई जबकि उन दोनों ने किसी तरह पेड़ को पकड़कर जान बचाई। करीब एक घंटे तक वह पेड़ पर बैठे रहे। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंच गई। फायर कर्मियों ने उफनाई नदी में रेस्क्यू करके किसी तरह उनकी जान बचाई।


प्रेमनगर के नैनागढ़ निवासी बृजमोहन अपने पिता भगवानदास के साथ बुधवार सुबह अंबाबाय गया था। यहां वह अपना घर बनवा रहा है। दोनों रात करीब आठ बजे पुनावली कला से होते हुए वापस लौट रहे थे लेकिन, नदी का जलस्तर बढ़ जाने से रपटे के ऊपर से पानी बहने लगा। पानी बहने से पूरा रपटा डूब गया। मोटर साइकिल सवार पिता-पुत्र ने रपटे से निकलने की कोशिश की लेकिन, पानी की तेज रफ्तार में मोटर साइकिल बह गई। पिता-पुत्र ने किसी तरह पेड़ को पकड़कर जान बचाई। दोनों पेड़ में जा चढ़े। यहां करीब एक घंटे तक वह बैठे रे। सूचना मिलने पर मुख्य अग्निशमन अधिकारी राजकिशोर राय भी पहुंच गए। फायर कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला। सीएफओ के मुताबिक पिता-पुत्र दोनों अब सुरक्षित हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed