फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Mother's Day: Mother fulfilled her duty, daughter increased her honor

मदर्स डे : मां ने निभाया फर्ज, बेटी ने बढ़ाया मान

Sun, 11 May 2025 02:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 May 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
Mother's Day: Mother fulfilled her duty, daughter increased her honor

विज्ञापन






संवाद न्यूज एजेंसी



झांसी। नैरोबी में आयोजित अंडर-20 वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में लंबीकूद में रजत जीतने वाली झांसी की एथलीट अपनी सफलता का श्रेय अपनी मां विनीता को देती हैं। मां ने हमेशा उन्हें खेलने के लिए प्रोत्साहित किया। जब भी उन्हें हार मिली, मां ने कभी निराश होने नहीं दिया। मनोबल बढ़ाने का काम किया।


मां विनीता बताती हैं कि पति से अलगाव के बाद उन्होंने सिलाई-कढ़ाई कर दो बेटी और एक बेटे का पालन-पोषण किया। शैली को बचपन से ही खेलकूद में काफी रुचि थी। वह स्कूल के दिनों से ही प्रतिस्पर्धाओं में हिस्सा लेने लगी थी। लखनऊ में आयाेजित ट्रायल में चयनित होकर स्पोर्ट्स हॉस्टल पहुंचीं। शैली ने बताया कि मां ने हर कदम पर साथ दिया। यहां से उनके प्रोफेशनल कॅरिअर को पंख मिला। 2017 में विजयवाड़ा में आयोजित जूनियर एथलेटिक्स मीट में प्रतिस्पर्धा करते हुए बंगलूरू में भारतीय खेल प्राधिकरण में प्रवेश मिला।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed