फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Mother of two found with lover in Delhi

Jhansi News: दिल्ली में प्रेमी के साथ मिली दो बच्चों की मां

Fri, 18 Sep 2026 01:59 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Mother of two found with lover in Delhi
- मजिस्ट्रेट के समक्ष दर्ज हुए बयान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लावन/मोंठ। चार माह के भीतर दूसरी बार प्रेमी के साथ गई दो बच्चों की मां को पुलिस ने दिल्ली से बरामद कर लिया। पुलिस महिला को उसके प्रेमी के साथ थाने लेकर पहुंची। यहां महिला प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी रही। पति व बच्चों के साथ जाने से इन्कार कर दिया। देर रात तक उसके बयान एसडीएम मोंठ के समक्ष दर्ज कराने की प्रक्रिया चलती रही।

समथर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी थी कि उसकी पत्नी करीब एक सप्ताह पहले रात में घर से चली गई है। सूचना के बाद पुलिस ने महिला की तलाश शुरू की। जांच में उसकी लोकेशन दिल्ली में मिली। पुलिस टीम दिल्ली पहुंची और महिला को प्रेमी के साथ बरामद कर थाने ले आई।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, करीब चार माह पहले भी विवाहिता मोंठ बाजार जाने की बात कहकर घर से निकली थी। उस समय वह अपने आठ वर्षीय बेटे को भी साथ ले गई थी। बाद में वह बेटे के साथ प्रेमी के पास चली गई थी। पति की सूचना पर मोंठ थाने में गुमशुदगी दर्ज की गई थी। करीब 10 दिन की तलाश के बाद पुलिस ने विवाहिता और उसके बेटे को हरदोई जिले से बरामद किया था। थाने में समझाइश के बाद विवाहिता पति के साथ घर चली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब चार माह बाद महिला दोबारा घर से चली गई। इस बार दिल्ली में उसकी लोकेशन मिलने पर पुलिस ने उसे बरामद कर लिया। थाने पहुंचने के बाद महिला से पूछताछ की गई। इसके बाद उसके बयान मजिस्ट्रेट के समक्ष दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू की गई। देर रात तक बयान दर्ज कराने की कार्रवाई चलती रही।


बता दें कि विवाहिता के दो बच्चे हैं। बड़े बेटे की उम्र 13 वर्ष और छोटे की आठ वर्ष है। बच्चे भी मां से घर लौटने की गुहार लगाते रहे। बताया गया कि विवाहिता का मायका मऊरानीपुर क्षेत्र में है। जबकि, प्रेमी शाहजहांपुर जिले के आसपास का रहने वाला बताया जा रहा है। करीब दो वर्ष पहले वह धान की रोपाई करने वाले मजदूरों के साथ गांव आया था। परिवार ने उसे घर में ठहराया था। इसी दौरान विवाहिता और मजदूर के बीच नजदीकियां बढ़ीं और दोनों के बीच संबंध बन गए। बाद में दोनों के साथ रहने की बात सामने आई।

थाना प्रभारी अतुल कुमार राजपूत ने बताया कि महिला को एसडीएम मोंठ के समक्ष में पेश किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed