फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Mother of eighth-grade student, upset over his mobile gaming addiction, commits suicide

Jhansi News: आठवीं के छात्र के मोबाइल गेमिंग की लत से परेशान मां ने की खुदकुशी

Thu, 13 Nov 2025 02:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Nov 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
Mother of eighth-grade student, upset over his mobile gaming addiction, commits suicide

विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। रक्सा की आरएस रेजीडेंसी कॉलोनी निवासी शीला देवी (38) ने आठवीं में पढ़ने वाले इकलौते बेटे की गेमिंग की लत से परेशान होकर खुदकुशी कर ली। बुधवार आधी रात उसे फंदे से लटका देख पति ने फंदे से उतारकर मेडिकल अस्पताल पहुंचाया। यहां कुछ देर बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।



मूल रूप से चित्रकूट के हरदौली गांव की शीला देवी आरएस रेजीडेंसी में पति रविंद्र सिंह के साथ रहती थीं। पति रविंद्र एचडीबी फाइनेंशियल सर्विस में सेल्स मैनेजर पद पर तैनात हैं। परिजनों का कहना है कि दंपती को 13 साल का एक बेटा है। वह एक नामी प्राइवेट स्कूल में 8वीं का छात्र है। उसकी पढ़ाई में परेशानी न आए, इसके लिए उन लोगों ने रक्सा स्थित आवासीय कॉलोनी को रहने के लिए चुना था। कुछ साल से उसे मोबाइल पर गेम खेलने की लत लग गई। पिता रविंद्र के सुबह ऑफिस जाने के बाद बेटा ऑनलाइन गेम खेलने लगता था।
विज्ञापन




पिता का कहना है कि बेटा दोस्तों के साथ ऑनलाइन गेम खेलता था। पढ़ाई से ज्यादा उसका ध्यान गेमिंग पर था। घंटों वह मोबाइल पर गेम खेलता था। न खेलने देने पर रोने लगता था। समझाने का भी उस पर कोई असर नहीं होता था। इस बात से शीला बहुत चिंतित रहती थीं। मंगलवार रात पति के ड्यूटी से लौटने पर उनसे भी ध्यान देने की बात कही। शीला ने कहा कि ध्यान न देने पर वह बर्बाद हो जाएगा, वही हमारी पूंजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पति का कहना है कि रात करीब 11 बजे तक दोनों जग रहे थे। इसके बाद वह और बेटा सो गए। रात करीब दो बजे नींद टूटने पर शीला कमरे में नहीं मिली। दूसरे कमरे में देखने पर वह पंखे पर गमछे से फंदा बनाकर लटकी थी। रविंद्र उसे उतारकर मेडिकल कॉलेज ले आया। यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सीओ सदर रामवीर सिंह का कहना है कि प्रारंभिक छानबीन में बेटे की मोबाइल गेमिंग की लत से परेशान होकर आत्महत्या की बात सामने आई है।




इनसेट

मां की मौत के बाद बिलखता रहा बेटा, शव लेकर परिजन चित्रकूट रवाना



मां की मौत के बाद बेटा बिलखता रहा। उसके बाबा समेत अन्य परिजन उसे किसी तरह संभालने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन बेटा बार-बार अपनी मां को पुकारते हुए रो रहा था। शीला के आत्महत्या करने की सूचना पर चित्रकूट से भी उसके परिवार के अन्य सदस्य यहां आ गए। पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन शव लेकर चित्रकूट रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed