फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Mother-in-law and daughter-in-law beaten with sticks; case registered against four.

Jhansi News: सास-बहू को लाठियों से पीटा, 4 पर मामला दर्ज

Mon, 15 Jun 2026 02:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Mother-in-law and daughter-in-law beaten with sticks; case registered against four.
मऊरानीपुर। ग्राम ढिमलौनी निवासी साधना यादव ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह अपनी सास फूलकुंवर के साथ अपने अधबने मकान के अंदर मौजूद थी। इसी दौरान शाम लगभग 5:30 बजे गांव की ही मनोरमा, धर्मेंद्र, विवेक व प्रार्थना अचानक घर के अंदर घुस आए। घर में आते ही गाली-गलौज शुरू कर दी। सास-बहू ने जब गाली देने का विरोध किया, तो आरोपियों ने लाठियों से उन पर हमला कर दिया और मारपीट की। चीख-पुकार और शोरशराबा सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर दौड़े, जिन्हें देखकर आरोपी वहां से भाग निकले। दोबारा सामने आने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed