फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   More than three candidate nomination

तीन और प्रत्याशियों ने किया नामांकन

Fri, 13 Nov 2020 01:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
More than three candidate nomination
कमिश्नरी में स्नातक विधायक चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करते कौशांबी के विनोद पाण्डेय। अमर उजाला
झांसी। इलाहाबाद - झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के विधान परिषद के चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को अंतिम दिन तीन और प्रत्याशियों ने नामांकन किया। अब चुनाव मैदान में 16 प्रत्याशी हो गए हैं। सभी नामांकन प्रपत्रों की जांच शुक्रवार को होगी। 17 नवंबर को नाम वापसी की प्रक्रिया होगी।
विज्ञापन

विधान परिषद चुनाव को लेकर प्रत्याशियों एवं उनके समर्थकों में उत्साह रहा। बृहस्पतिवार को कौशांबी के विनोद पांडेय, फतेहपुर के विनीत कुमार और प्रयागराज के हरिप्रकाश यादव ने नामांकन किया। अमित गुप्ता और डा. यज्ञदत्त शर्मा ने नामांकन का दूसरा सेट दाखिल किया। जानकारी के अनुसार पांच लोगों में से तीन ने चालान जमा नहीं किए। जबकि दो ने चालान जमा करने के बाद नामांकन नहीं किया। ऐसे में यह चुनाव मैदान में नहीं है। उल्लेखनीय है कि 21 लोगों ने नामांकन के लिए चालान लिए थे।
विज्ञापन

कोठारी हॉल में बनेगा स्ट्रांग रूम व दो हॉल
रिटर्निंग अधिकारी/ मंडलायुक्त सुभाष चंद्र शर्मा ने इलाहाबाद- झांसी स्नातक एमएलसी निर्वाचन के लिए बीकेडी के कोठारी हॉल का निरीक्षण किया। निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण कराने के लिए एक स्ट्रांग रूम तथा दो हॉल तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने पीडब्ल्यूडी, नगर निगम सहित संबंधित विभाग के अधिकारियों को स्ट्रांग रूम, मतगणना, में सभी आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित करने को कहा। निरीक्षण अवसर पर जिलाधिकारी आंद्रा वामसी, एसएसपी दिनेश कुमार, नगर आयुक्त अवनीश कुमार राय, सहायक रिटर्निंग अधिकारी अपर आयुक्त प्रशासन आरपी मिश्रा, जेडीए उपाध्यक्ष सर्वेश दीक्षित, अपर जिलाधिकारी प्रशासन बी प्रसाद, नगर मजिस्ट्रेट सलिल पटेल, एसपी ग्रामीण राहुल मिठास, अपर नगर आयुक्त शादाब असलम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेढ़ लाख से अधिक मतदाता करेंगे भाग्य का फैसला
विधान परिषद के इलाहाबाद - झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में दस जिलों के 157160 मतदाता प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। इनमें झांसी प्रयागराज के 63284, कौशांबी के 11359, फतेहपुर के 15755, चित्रकूट के 6056, बांदा के 10876, हमीरपुर के 6457, महोबा के 4430, जालौन के 17575, झांसी के 15079 और ललितपुर के 6289 हैं। जानकारी के अनुसार बीते चुनाव में मतदाताओं की संख्या एक लाख 99 हजार के करीब थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed