{"_id":"66ffaa7885ac97dca00d54ff","slug":"more-than-one-lakh-farmers-of-this-district-of-up-will-get-insurance-claim-2024-10-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"किसानों को बड़ी राहत: यूपी के इस जिले के एक लाख से ज्यादा अन्नदाताओं को मिलेगा बीमा क्लेम, 11.37 करोड़ जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों को बड़ी राहत: यूपी के इस जिले के एक लाख से ज्यादा अन्नदाताओं को मिलेगा बीमा क्लेम, 11.37 करोड़ जारी
Fri, 04 Oct 2024 02:13 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
Published by: आकाश दुबे
Updated Fri, 04 Oct 2024 02:13 PM IST
सार
राजस्व विभाग द्वारा कराए गए सर्वे में 20.13 करोड़ रुपये से अधिक की क्षति सामने आई थी। 24,267 हेक्टेअर जमीन प्रभावित पाई गई थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
अतिवृष्टि से खराब हुई फसलों की बीमा कंपनी ने क्लेम की 25 प्रतिशत धनराशि उपलब्ध करा दी है, जो लगभग 11.37 करोड़ है। इसका वितरण जनपद के 1,02,387 प्रभावित किसानों को किया जाएगा।
विज्ञापन
सितंबर माह में दो-तीन दिन हुई मूसलाधार बारिश की वजह से खरीफ की उड़द, मूंग, तिल व मूंगफली की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा था। राजस्व विभाग द्वारा कराए गए प्लॉट-टू-प्लॉट सर्वे में 20.13 करोड़ रुपये से अधिक की क्षति सामने आई थी।
विज्ञापन
24,267 हेक्टेअर जमीन प्रभावित पाई गई थी। शासन की ओर से 16.10 करोड़ रुपये की मुआवजा राशि उपलब्ध करा दी गई है, जो किसानों के खाते में भेजी जा रही है। इसके अलावा अब बीमा कंपनी टोक्यो की ओर से क्लेम की 25 प्रतिशत धनराशि भी उपलब्ध करा दी गई है। इसका वितरण शुरू कर दिया गया है। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) वरुण कुमार पांडेय ने बताया कि बीमा क्लेम की धनराशि किसानों के बैंक खातों में भेजी जा रही है।