फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   More than 50 thousand population is worried about water

Jhansi News: 50 हजार से अधिक आबादी पानी के लिए परेशान

Wed, 24 Jul 2024 05:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2024 05:24 AM IST
विज्ञापन
More than 50 thousand population is worried about water
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। बराठा बेसिन परियोजना में नियमित बिजली आपूर्ति सुचारू न होने के कारण शहर के कई इलाकों में पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। इससे तकरीबन 50 हजार से अधिक आबादी एक सप्ताह से पानी की समस्या से परेशान है। कई बार शिकायतों के बाद भी समस्या का निदान नहीं हो रहा है।
महानगर के गुमनावारा, महाराणा प्रताप नगर, वीरांगना नगर, वकील कॉलोनी, लाल कॉलोनी, पिछोर, बजरंग कॉलोनी, गेढ़ा कॉलोनी, करगुआं और कोछाभावर इलाके में बराठा बेसिन परियोजना से जलापूर्ति की जाती है लेकिन बराठा बेसिन परियोजना को नियमित बिजली न मिलने के कारण परियोजना से जलापूर्ति नहीं हो पा रही है। सप्ताह भर से कई इलाकों में नलों से पानी नहीं पहुंचने के कारण लोगों को पानी के लिए दूरदराज इलाकों में भटकना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जल संस्थान के अधिशासी अभियंता संजीव कुमार ने बताया कि बराठा बेसिन परियोजना में बिजली की आपूर्ति में कई दिनों से दिक्कत आ रही है। इससे जलापूर्ति बाधित हो रही है। बिजली की व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए बिजली विभाग के अधिकारियों को पत्र लिखा गया है। इसके साथ ही अधिकारियों से मुलाकात कर समस्या बताई गई है। बिजली विभाग के अधिकारियों ने जल्द ही समस्या हल करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो...

कई इलाकों में पिछले एक माह से पानी की समस्या बनी हुई है लेकिन सप्ताह भर से नलों में एक बूंद भी पानी नहीं आया है। इससे समस्या काफी विकराल हो गई है। - प्रदीप सिंह चौहान, महाराणा प्रताप नगर
वकील कॉलोनी सहित कई इलाकों में पानी की समस्या है। समस्या के निदान के लिए कई बार शिकायत की जा चुकी है। लेकिन समस्या का निदान नहीं हो रहा है। - प्रताप सिंह, वकील कॉलोनी
सप्ताह से नलों में पानी नहीं आया है। इससे इलाके के लोग पानी के लिए भी दूरदराज इलाकों में जा रहे हैं। इसके साथ ही टैंकरों पर आधारित हो गए हैं। - महेश चंद्र पाठक, बजरंग कॉलोनी

गुमनावारा इलाका तो पहले से ही ड्राई घोषित है। गर्मी में इलाके के अधिकांश हैंडपंप सूख गए हैं। नलों में भी पानी आना बंद हो गया है। समस्या का निदान आवश्यक है। - बृज बिहारी पटैरिया, गुमनावारा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed