फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   More film studeo made in bundelkhand

बुंदेलखंड में अधिक से अधिक फिल्म स्टूडियो बने

Fri, 25 Sep 2020 01:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
More film studeo made in bundelkhand
झांसी। नोएडा में नई फिल्म सिटी को लेकर बुंदेलखंड के कलाकारों में उत्साह बना है। इनका कहना है कि नई फिल्म सिटी की एक इकाई एवं ज्यादा से ज्यादा फिल्म स्टूडियो बुंदेलखंड में भी होना चाहिए। इससे यहां के निर्माता, निर्देशकों एवं कलाकारों को फिल्म निर्माण को लेकर अवसर प्राप्त होंगे। उन्हें भटकना नहीं पडे़गा। बुंदेलखंड पिछड़ा क्षेत्र होने से अधिकांश कलाकारों की आर्थिक स्थिति सही नहीं रहती हैं।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में फिल्म सिटी बनाने की रूपरेखा शुरू कर दी है। अब प्रदेश के कलाकारों को रूपहले पर्दे पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए मुुंबई में चक्कर नहीं काटने पडे़ंगे। इससे बुंदेलखंड के फिल्म निर्माण, टेलीविजन सीरियल एवं बेव सीरीज से जुडे़ कलाकार, तकनीशियन, गायक, संगीतकार, निर्देशक बहुत खुश है। इनका कहना है कि बुंदेलखंड में प्राकृतिक सुंदरता बहुतायत है। आवश्यकता है कि यहां फिल्म सिटी की एक इकाई बने और फिल्म स्टूडियो भी अधिक से अधिक बने। इसमें कलाकारों का रजिस्ट्रेशन, फिल्म निर्माण संबंधी प्रक्रियाओं को पूरा करने, आउटडोर शूटिंग की व्यवस्था, स्थानीय कलाकारों को रोजगार, स्थानीय लोक संस्कृति का प्रचार प्रसार करने सहित अन्य कार्य सुलभ हो जाएंगे।
विज्ञापन

नोएडा में फिल्म सिटी के साथ ही बुंदेलखंड में फिल्म स्टूडियो भी बनने चाहिए। सरकार के साथ ही स्थानीय उद्यमी भी बुंदेलखंड में फिल्म निर्माण को लेकर आगे आए। आर के गौरव, टेलीविजन कलाकार
विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म सिटी की एक इकाई बुंदेलखंड में भी होना चाहिए। ताकि फिल्म निर्माण के दौरान स्थानीय कलाकारों को भी त्वरित पर्याप्त अवसर एवं रोजगार प्राप्त हो सके। सुंदर लिखार, बुंदेली फिल्मों के अभिनेता
बुंदेलखंड में खुद की कोई इंडस्ट्री नहीं है। अब नई फिल्म सिटी से यहां के कलाकारों, संगीतज्ञों, तकनीशियन को बहुत उम्मीद रहेगी। यहां फिल्म इंडस्ट्री की इकाई भी बने। आनंद मौर्य, संगीत निर्देशक बेव सीरीज फिल्म

बुंदेली सिनेमा एवं कलाकारों को बढ़ावा देने के लिए सरकार को मदद देनी चाहिए। बुंदेलखंड में ज्यादा फिल्में बने और फिल्म सिटी व फिल्म निर्माण कंपनियों के दफ्तर भी यहां हो। अजय साहू, बुंदेली फिल्म निर्देशक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed