फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   monsoon rain

झमाझम बरसात से कई क्षेत्रों की सड़कें लबालब, घरों में घुसा पानी

Mon, 27 Jul 2020 12:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
monsoon rain
रविवार को नगर में हुई झमाझम बरसात में स्कूटर की लाइट जलाकर निकलती महिला।
झांसी। शहर में रविवार को पौन घंटे तक झमाझम बारिश होने से सड़कें लबालब हो गईं। कुछ क्षेत्रों में लोगों के घरों तक में पानी घुस गया। काफी मशक्कत के बाद पानी निकाला जा सका। वहीं, बारिश से तापमान गिरने और फिर हल्की सर्द हवाएं चलने से मौसम खुशनुमा हो गया। मौसम विभाग का 40 मिलीमीटर बारिश होने का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन

रविवार को आसमान खुला होने से धूप खिली हुई थी। दोपहर में बादलों की आवाजाही शुरू हो गई। दो बजते-बजते बरसात शुरू हो गई। लगभग पौन घंटे तक झमाझम बरसात होती रही। बारिश से नंदनपुरा, ताज कंपाउंड में लोगों के घरों में पानी भर गया। बारिश थमने के बाद बड़ी मुश्किल से लोगों ने पानी निकाला। इसके अलावा सीपरी बाजार, पठौरिया, बांस वाली गली, नरिया बाजार समेत कई क्षेत्रों की सड़कें पानी से लबालब हो गईं।
विज्ञापन

सीपरी बाजार स्थित कच्चे पुल के नीचे भी पानी भर गया। हालांकि, बंदी दिवस होने के कारण कम लोगों के घरों से बाहर निकलने की वजह से ज्यादा परेशानी नहीं हुई। वहीं, बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया। मौसम वैज्ञानिक डॉ. मुकेश चंद्र ने बताया कि 40 मिलीमीटर बरसात हुई है। इस मानसूनी सीजन में किसी एक दिन सर्वाधिक बरसात रविवार को हुई है। उन्होंने बताया कि इस सप्ताह अच्छी बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बह गई सड़क की सीमेंट
झांसी। सीपरी बाजार पुल से दिलदार मार्केट जाने वाले मार्ग की सड़क का निर्माण चल रहा है। बारिश की वजह से सड़क का सीमेंट बह गया। इससे नुकसान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed