{"_id":"5d0ceed68ebc3e64384be065","slug":"mohan-bhagwat-will-land-in-datia-jhansi-news-jhs1418164150","type":"story","status":"publish","title_hn":"दतिया में उतर सकते हैं मोहन भागवत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दतिया में उतर सकते हैं मोहन भागवत
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के अखिल भारतीय योजक (शिक्षार्थी) वर्ग की तैयारियां अंबावाय स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज में शुरू हो गई हैं। यहां एक से पांच जुलाई तक आयोजित होने वाले वर्ग में संघ प्रमुख मोहन भागवत भाग लेंगे। वैसे उनको 30 जून को झांसी आना है, लेकिन पता चला है कि सुरक्षा कारणों के चलते वह दतिया में उतर सकते हैं। वहां से वह इंजीनियरिंग कॉलेज पहुंचेंगे।
अंबावाय स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज में राष्ट्रीय स्वयं संघ झांसी के अखिल भारतीय योजक वर्ग में देशभर से करीब दो सौ योजक भाग लेंगे। वर्ग में संगठन के विकास के लिए नई योजनाओं को तैयार करने का काम होगा। इस कार्यक्रम में संघ प्रमुख मोहन भागवत पूरे समय मौजूद रहेंगे। उनकी देखरेख में ही वर्ग होगा।
वर्ग को लेकर स्थानीय पदाधिकारियों को जिम्मदारियां बांट दी गई हैं। बृहस्पतिवार को क्षेत्रीय प्रचारक अनिल व प्रांत के पदाधिकारी श्रीराम ने जल, विद्युत, स्वच्छता, आवास, भोजन आदि जिम्मेदारियों की समीक्षा की। इधर, कॉलेज में ही योजक व पदाधिकारियों के ठहरने की व्यवस्था की गई है। कॉलेज की एक बिल्डिंग में अखिल भारतीय, प्रांतीय व क्षेत्रीय पदाधिकारी ठहरेंगे, दूसरी बिल्डिंग में योजकों के रुकने की व्यवस्था की जा रही है।